WhatsApp Icon

लोकसभा चुनाव से पूर्व करोड़ों की जनहित कार्यों का मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

Sharing Is Caring:

 


अम्बेडकरनगर: चुनाव की अधिसूचना जारी होने के पूर्व जनपद में 14 मार्च को भाजपा सरकार की करोड़ों के जनहित की कार्यों का उद्घाटन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर होने वाले विशाल जनसभा में उमड़ने वाली जनता और कार्यकर्ताओं की भीड़ के व्यवस्था की दृष्टि से भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में बैठक और अकबरपुर विधान सभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की केंद्रीय लोक सभा चुनाव कार्यालय पर भाजपा प्रत्याशी सांसद रितेश पाण्डेय के साथ परिचय बैठक मंगलवार को संपन्न हुई।


परिचय बैठक को सम्बोधित करते हुए लोक सभा प्रत्याशी सांसद रितेश पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की परिकल्पना को लोक सभा की चुनावी मैदान में अंबेडकर नगर से भाजपा को जीत दिलाने और तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। कहा कि अकबरपुर रेलवे स्टेशन का भव्य नवीनीकरण,रेल पथ का दोहरी करण, लोक सभा क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे,राष्ट्रीय राजमार्ग,फोर लेन सड़क मार्ग, आधे दर्जन सड़कों का दोहरीकरण और 2 हजार एकड़ जमीन पर औद्योगिक क्षेत्र घोषित कर उद्यम और कारखाने लगाए जाने से अंबेडकर नगर लोक सभा क्षेत्र का तीव्र विकास होगा जो मेरे कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियों में से हैं।भाजपा के डबल इंजन की सरकार ही देश और प्रदेश का सर्वांगीण विकास कर सकती है। भाजपा सरकार जनता की मूल भूत सुविधाओं कपड़ा रोटी और मकान, रोजगार देने और देश को आगे ले जाने का कार्य कर रही है। विश्व में भारत का दबदबा कई मामलों में हो चुका है।
भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से ही बनी है।प्रदेश की कानून व्यवस्था सुदृढ़ होना प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की बड़ी उपलब्धि है। राम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण,काशी विश्वनाथ मंदिर, मथुरा की श्री कृष्ण मंदिर, विंध्याचल धाम मंदिर गलियारे का भव्य निर्माण हमारे धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत की संरक्षण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कहा कि भाजपा की सांगठनिक संरचना,बूथ स्तर तक तक फैले निष्ठावान और क्रियाशील कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज अंबेडकर नगर लोकसभा प्रत्याशी को 2 लाख से अधिक अंतर से जिताने का कार्य करने वाले हैं।
लोक सभा प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू ने कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी देश और प्रदेश को संत के रूप में मिले हैं जो देश और प्रदेश की जनता को अपना परिवार समझते हैं।दोनों संतों ने कभी भी अपने राजनैतिक रसूख का लाभ अपने परिवार को नहीं दिया है।भाजपा का लक्ष्य और उद्देश्य भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रितेश पाण्डेय को एक एक मत दिला कर जीत दिलाने का आवाहन किया।
लोक सभा संयोजक अवधेश द्विवेदी ने कहा कि विपक्ष मोदी जी के द्वारा दिए जाने वाले किसान सम्मान निधि,प्रधानमंत्री आवास,फ्री अनाज दिए जाने से परेशान है। सपा सरकार में गरीब जनता की गाढ़ी कमाई सैफई उत्सव में डांस पर खर्च होता था। भाजपा प्रत्याशी रितेश पाण्डेय को जनता भारी मतों से जितायेगी।संचालन विधान सभा संयोजक आदर्श चौधरी ने किया।
उपरोक्त दोनों बैठकों में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,विधान सभा प्रभारी मनोज मिश्र,जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता,डाक्टर रजनीश सिंह,रफत एजाज,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, सुमन पाण्डेय,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव,लोक सभा विस्तारक राकेश गुप्ता,इंद्रमणि शुक्ल,लोक सभा मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री संजय सिंह,चंद्रिका प्रसाद,दीपक तिवारी,विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा,दिनेश पाण्डेय,बजरंगी पाठक,मण्डल शिव पूजन राजभर,अरविंद सिंह डिंपू,शशि द्विवेदी,पंकज प्रजापति,गौरव श्रीवास्तव,सुधांशु त्रिपाठी,आकाश वर्मा,डाक्टर विनोद कुमार,रिंकल सिंह रघुवंशी,जावेद मलिक,विजय विश्वकर्मा,अंजू पाण्डेय,अतुल मिश्र,अंशुमान सिंह,धीरेंद्र प्रताप सिंह,संजीव सिंह,सतपाल पटेल,गया प्रसाद वर्मा,अनिल मिश्र,रघु नंदन राजभर,प्रहलाद वर्मा,राहुल देव शर्मा,विवेक पाण्डेय,डाक्टर संतोष सिंह,अमित सिंह,अतुल मिश्र,रमेश यादव,दिनेश चौधरी आदि शामिल रहे।

अन्य खबर

तीन साल की सेवा के बाद मुबारकपुर से विदा हुए जेई संजय यादव, अकबरपुर (शहरी) विद्युत उपकेंद्र में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

20 रुपये में टूटा बर्तन जोड़कर जीता भरोसा, फिर ‘ऑफर’ का झांसा देकर उतरवा लिए जेवर; शहजादपुर में सक्रिय ठग गैंग का बड़ा वार

मंत्री नंदी का टांडा में मेगा दांव! ‘शिव शक्ति होलसेल बाजार’ का शुभारंभ, 100 युवाओं को रोजगार और विदेशों तक पहुंचेगा टांडा का कारोबार

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.