WhatsApp Icon

मुख्यमंत्री ने 2122 करोड़ की बड़ी सौगात के साथ फैमली आईकार्ड का भी किया एलान – पढ़िए पूरी खबर

Sharing Is Caring:

 

मुख्यमंत्री सभा में महिलाओं ने नौकरी दो का लगाया नारा

अयोध्या में रामलाला को सपा नहीं करा सकती थी विराजमान

चाचा भतीजे में जंग – नियुक्ति आते ही परिवार वसूली में होता था मस्त

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान – एडिटर इन चीफ/मान्यता प्राप्त पत्रकार) पूर्व निधारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2122 करोड़ रुपये की सौगात देने के साथ उत्तर प्रदेश में फैमली आईकार्ड बनाने का एलान किया।


योगी आदित्यनाथ का हैलीकॉप्टर समयानुसार अकबरपुर राजकीय हवाई पट्टी पर उतरा जहां उनका भव्य स्वागत कर कार द्वारा कार्यक्रम स्थल सिविल लाइन लाया गया। श्री आदित्यनाथ ने विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास लोकार्पण करते हुए मासूम बच्ची को गोद मे लेकर दुलार भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत माता की जय व वन्दे मातरम अपने उदघोष शुरू करते हुए कहा कि होली पर्व से पहले 2121 करोड़ की बड़ी सौगात अम्बेडकर नगर के विकास में अहम भूमिका अदा करेगी। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार को डबल इंजन की सरकार बताते हुए कहा कि गत 10 वर्षों में मोदी जी के नेतृत्व में बदलते भारत को हम सभी ने देखा है जिससे पूरे विश्व में 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बढा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व सपा अयोध्या में श्रीराम लल्ला का मंदिर कभी निर्माण नहीं करा सकती थी लेकिन डबल इंजन की सरकार ने रामलाल को विराजमान करा कर आपका सम्मान बढ़ाया है।
सपा पर खुल कर हमला बोलते हुए श्री योगी ने कहा कि वहां चाचा भतीजे में ही जंग चल रही है और उनकी सरकार में नियुक्तियां आते ही परिवार के लोग वसूली में मस्त हो जाते थे लेकिन आज बिना भेदभाव के आवास व आयुष्मान का लाभ दिया जा रहा है बिजली कनेक्शन फ्री व राशन मुफ्त वितरण हो रहा है। उज्ज्वला योजना चलाई जा रही है तथा किसानों को बिजली फ्री दी जा रही है।
श्री योगी ने कहा कि अब प्रदेश के प्रत्येक परिवार का फैमली आई कार्ड बनेगा जो उसकी पहचान होगी और प्रत्येक परिवार के कम से कम एक लोग को रोजगार से जोड़ा जाएगा तथा फैमली आई कार्ड बनने पर ये सुनिशित किया जाएगा कि जन कल्याणकारी योजना का लाभ उस तक पहुंचाया जा सके।
श्री योगी ने कहा कि विकसित भारत के लिए उत्तर प्रदेश को विकसित होने होगा और प्रदेश के विकसित होने के लिए अम्बेडकरनगर को विकसित बनना पड़ेगा जिसके लिए हर सम्भव कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अम्बेडकर नगर हमारा पड़ोसी जनपद है इसलिए यहां विकास होना ही है। उन्होंने कहा कि महामाया मेडिकल कालेज के साथ अब नर्सिंग कालेज भी आपके जनपद में चलेगा जिसका शिल्यान्यास किया गया है। श्री योगी ने जय जय श्रीराम के साथ अपने भाषण समाप्त करते हुए कहा कि लक्ष्मी जी कमल के फूल पर आती हैं। मुख्यमंत्री उद्घोष के दौरान भाजपा की टोपी व पट्टिका लगाए हुए कुछ महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री जी न्याय करो’ बैनर उठा कर ‘नौकरी दो नौकरी दो’ लगाने लगी।
कार्यक्रम को सुरक्षित व सकुशक सम्पन्न कराने में जिलाधिकारी अविनाश सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ सहित पूरा प्रशासन जुटा हुआ था।
उक्त अवसर प्रभारी मंत्री गिरीश चन्द यादव, सांसद रितेश पांडेय, एमएलसी हरिओम पांडेय, जिला प्रभारी पदम् सेन चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्ना, भाजपा जिलाध्यक्ष त्रियम्बक तिवारी, लोकसभा प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अवधेश द्विवेदी, धर्म राज निषाद, सुभाष रॉय, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, ज्ञान सागर, त्रिवेणी राम, अनीता कमल, संजू देवी, कपिल देव वर्मा, डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, रमाशंकर आदि सहित भारी भीड़ मौजूद रही।

अन्य खबर

मुहर्रम पर डीएम का सख्त अल्टीमेटम: बिजली-पानी, सफाई और सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

टैक्स वसूली में अव्वल, सुविधाएं देने में फिसड्डी! जलालपुर के टैक्सी स्टैंड बने यात्रियों की ‘परीक्षा केंद्र

118 साल की ‘लोकतंत्र की दादी’ को मतदाता सूची से किया गायब! जिंदा होते हुए भी चुनावी सिस्टम ने कर दिया ‘दफन’, प्रशासन और आयोग पर उठे बड़े सवाल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.