WhatsApp Icon

कल मुख्यमंत्री विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर जनसभा को करेंगे संबिधित

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का टाइम टू टाइम कार्यक्रम आ गया है। जनपद में 01 घण्टा 05 मिनट का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उक्त समय में सीएम का उड़न खटोला उतर कर विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे और फिर उनका उड़न खटोला अयोध्या के लिए प्रस्थान कर जाएगी।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उड़न खटोला गुरुवार को राजकीय अकबरपुर हवाई पट्टी पर प्रातः 11 बजकर 20 मिनट पर उतरेगा जहां से मुख्यमंत्री का काफिला सिविल लाइन ग्राउंड (सीडीओ आवास) के पास पहुंचेगा। 11:30 बजे से 12:20 बजे के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे और फिर उनका काफिला पुनः राजकीय हवाई पट्टी अकबरपुर पहुंच कर 12 बजाकर 25 मिनट पर अयोध्या के लिए रवाना हो जाएगा। सब मिलाकर मुख्यमंत्री का जनपद में 01 घण्टा 05 मिनट का कार्यक्रम प्रस्तावित है जिसे सकुशल व शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए प्रशासनिक व पुलिस अमला द्वारा मॉक ड्रिल भी किया गया है। जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान लगातार तैयारियों का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस कप्तान द्वारा देर रात्रि में भी तैयारियों का जायजा लिया गया।

अन्य खबर

तीन साल की सेवा के बाद मुबारकपुर से विदा हुए जेई संजय यादव, अकबरपुर (शहरी) विद्युत उपकेंद्र में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

20 रुपये में टूटा बर्तन जोड़कर जीता भरोसा, फिर ‘ऑफर’ का झांसा देकर उतरवा लिए जेवर; शहजादपुर में सक्रिय ठग गैंग का बड़ा वार

मंत्री नंदी का टांडा में मेगा दांव! ‘शिव शक्ति होलसेल बाजार’ का शुभारंभ, 100 युवाओं को रोजगार और विदेशों तक पहुंचेगा टांडा का कारोबार

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.