WhatsApp Icon

बुनकरों की बिजली समस्या को लेकर मुसहा मैदान पहुँचे विधायक राममूर्ति वर्मा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: विधानसभा क्षेत्र टांडा के नगर पालिका परिषद टांडा अंतर्गत मोहल्ला मुसहा के बुनकर समुदाय के लोगों ने बिजली समस्या से टाण्डा विधायक राममूर्ति वर्मा को अवगत कराया। शिकायत मिलने के क्रम में विधायक मुसहा मैदान पहुँचे और बुनकरों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं।
विधायक राममूर्ति वर्मा ने मौके पर ही बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्या के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए तथा बुनकरों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बुनकर समाज की आजीविका बिजली पर निर्भर है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ना बुनकरों का उत्पीड़न बर्दास्त किया जाएगा।


बताते चलें कि बुनकर नेता शाहबाज़ गांधी लगातार बैठकों एवं जन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से बुनकरों की समस्याओं को जन प्रतिनिधियों और प्रशासन तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों से बुनकरों की समस्याएँ अब गंभीरता से सुनी जा रही हैं। दूसरी तरफ समाजसेवी डॉ इश्तिहाक अहमद अंसारी भी बुनकरों की समस्याओं से प्रदेश के मंत्री व सचिव को अवगत कराने में जुटे हुए हैं। बुनकर समस्या में महत्वपूर्ण फिक्स रेट बिजली व उसके दर को लेकर है।
स्थानीय बुनकरों ने विधायक के मौके पर पहुँचने और त्वरित हस्तक्षेप के लिए आभार व्यक्त किया तथा उम्मीद जताई कि जल्द ही बुनकरों की बिजली समस्या का स्थायी समाधान होगा। उक्त मौके पर सपा नेता सैयद कसीम अशरफ, मुशीर आलम अंसारी आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

गैस पर ‘डबल वार’! पहले महंगा और अब 21 नहीं 25 दिन बाद मिलेगा दूसरा सिलेंडर — प्रशासन बोले कमी नहीं लेकिन भटक रहे हैं उपभोक्ता

NH पर तेज रफ्तार कार बनी आफत: 100 मीटर उछलकर खेत में पलटी, बारात से लौट रहे आधा दर्जन लोग घायल

शादी के मंडप में भारी ड्रामा! फेरों के दौरान खुला दूल्हे का राज, दुल्हन ने लौटाई बारात

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.