WhatsApp Icon

डीएम दरबार में मासूम किशोर लगाता रहा गोहार और प्रशासन ने घर पर चला दिया बुल्डोजर

Sharing Is Caring:

 

07 साल पहले पिता कौसर नसीम का रेलवे पटरी के किनारे संदिग्ध हालत में मिला था शव, परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का लगाया था आरोप

अम्बेडकरनगर: कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी से अपनी बैनामा शुदा भूमि पर बने घर को बचाने के लिए सही पैमाइश करने की गोहार लगा रहे मासूम किशोर को पता ही नहीं चला कि इधर वो न्याय की भीख मांग रहा है और उधर उसके घर पर पीडब्ल्यूडी व तहसील प्रशासन ने संयुक्त रूप से बुल्डोजर चला कर सब कुछ तबाह व बर्बाद कर दिया।
12 वर्षीय अशहर नसीम पुत्र स्व. कौसर नसीम निवासी वाजिदपुर टाउन जलालपुर ने जिलाधिकारी से मुलाकात करने कलेक्ट्रेट पर पहुंचा और बताया कि 07 वर्ष उसके पिता कौसर नसीम की गाजीपुर में उस समय हत्या कर दिया गया था जब वो कारोबार के सिलसिले में गए हुए थे। अशहर नसीम ने बताया कि उनकी बैनामा शुदा भूमि गाटा संख्या 600 जिसका रकबा 0.107 हेक्ट व गाटा संख्या 602 जिसका रकबा 0.153 है और दोनों गाटा एक दूसरे से सटा है तथा सड़क के मानक से दूर पर उसका पुख्ता घर बना हुआ है लेकिन पीडब्ल्यूडी ज़बरदस्ती गिराने पर आमादा है।

अशहर नसीम का दावा है कि उक्त मामले में नबी अहमद बनाम राज्य सरकार आदि का मुकदमा भी अदालत में विचाराधीन है। अशहर नसीम ने डीएम से गोहार लगाते हुए कहा कि उसके पास कोई दूसरा मकान भी नहीं है इसलिए विधिवत टीम बना कर उसकी पैमाइश कराई जाए और न्याय दिलाया जाए।
एक तरफ जब मासूम किशोर जिलाधिकारी से गोहार लगाने के लिए कलेक्ट्रेट में मौजूद था तो दूसरी तरफ पीडब्ल्यूडी व तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुल्डोजर की कार्यवाही कर अशहर नसीम का घर ज़मींदोज़ कर दिया। चर्चा है कि विधिवत पैमाइश में उक्त मकान अगर मासूम किशोर के बैनामा शुदा भूमि में निकला तो क्या प्रशासन नया मकान बना कर देगी या जीवन भर दरबदर भटक कर नया आशियाना बनाने के लिए जद्दोजहद करना पड़ेगा।

अन्य खबर

🔴 कोतवाली के पास दिनदहाड़े ‘लूट का खेल’—नकली असलहा लेकर पहुंचा बदमाश, जनता ने सिखाया सबक!

चारों नगर पंचायतों में भी सरकार की दस्तक: नामित सभासदों की सूची जारी, समर्थकों में खुशी की लहर

गड्ढों में फंसी जिंदगी—विभाग बोला पैसा नहीं, सड़क बनी खतरा!

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.