WhatsApp Icon

घर में घुसी अनियंत्रित बोलोरो की चपेट में आने से तीन लोग घायल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बीती रात्रि एक अनियंत्रित बोलोरो अचानक एक घर की दीवार तोड़ते हुए एक घर मे घुस गई जिसकी चपेट में आने से तीन लोग घायल हो गए।


घटना कटका थाना क्षेत्र रफीगंज जलालपुर मार्ग पर बनपुरवा गांव की है जहां एक अनियंत्रित बोलेरो एक घर में घुस गई जिससे घर के तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भियांव भर्ती कराया। ग्रामीणों ने बोलेरो चालक को कमरें में बंद कर पुलिस के हवाले कर दिया।घटना शुक्रवार रात 9 :30 बजे की है, प्रशांत तिवारी निवासी ढाहर थाना अतरौलिया अपनी भाभी को अकबरपुर से चिकित्सक को दिखा कर अपने घर जा रहा था। इसी बीच वह जलालपुर रफीगंज मार्ग पर जैसे ही बनपुरवा गांव पहुंचा था कि बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जितेंद्र उर्फ गुड्डू के घर में घुस गई। जिसकी चपेट में आकर घर के अंदर रहे राजन 20 वर्ष, छोटू 25 वर्ष पुत्रगण राम अवतार व ममता पुत्री राम अवतार 22 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गये। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घर का टीनशेड व अंदर की दीवार ढह गई। ग्रामीणों ने चालक व उस पर बैठी उस की भाभी को कमरे में बंद कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक केंद्र नगपुर भर्ती कराया जहां सभी का इलाज चल रहा है।

अन्य खबर

ईद का ऐलान: शनिवार को नमाज़, टाण्डा में नात, मुशायरा और कव्वाली की बहार

1100 दीपों की रोशनी में मनाया गया हिंदू नववर्ष 2083, तमसा तट पर उमड़ा जनसैलाब

त्योहार से पहले पुलिस का ‘क्लीन-अप’: दबोचे गए हिस्ट्रीशीटर कफील उर्फ पुल्लूर और तौसीफ

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.