WhatsApp Icon

शिक्षिका की मौत पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टांडा विधानसभा क्षेत्र में एक शिक्षिका का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने कारण मृत्यु हो गई। एसआईआर कार्य मे जुटी शिक्षिका की मौत के मामले में कांग्रेस ने प्रशासनिक दबाव व उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग किया है हालांकि पीडितनपरिवार द्वारा कोई टिप्पणी नहीं कि गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार टाण्डा विधान सभा के ग्राम सभा रसूलपुर मुबारकपुर निवासी गंगाराम वर्मा की पत्नी शीला वर्मा हाई ब्ल्डप्रेशर की मरीज़ थी जिनका स्वास्थ्य अचानक खराब होने के बाद मृत्यु हो गई। मृतिका ग्राम प्यारेपुर प्राइमरी स्कूल में टीचर थी तथा प्रशासन द्वारा एसआईआर कार्य मे सहयोग लिया जा रहा था। शिक्षिका की अचानक मृत्यु से गांव में शोक लहार दौड़ गई।
मृतिका का महादेवा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया जिसमें शामिल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने प्रशासन पर मानसिक उत्पीडन का आरोप लगाते हुए मृतिका के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता व उसके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग किया। श्री कृष्ण कुमार ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बीएलओ कार्य में लगी शिक्षिका की मृत्यु के संबंध में दूरभाष से वार्ता करते हुए दु:ख प्रकट किया और जल्द परिवार के बीच पहुंचने का वादा किया।

दूसरी तरफ टाण्डा एसडीएम डॉ शशि शेखर ने बताया कि मृतिका बीएलओ नहीं थी बल्कि एस आई आर के कार्य में शुरूआती समय मे सहयोगी के रूप में काम किया था और एसआईआर का कार्य समय से पहले ही पूरा किया जा चुका है, इसलिए किसी तरह के दबाव का कोई मामला नहीं था।

अन्य खबर

बसखारी पुलिस का बड़ा वार: शातिर मोबाइल चोर गैंग का भंडाफोड़, लाखों के फोन बरामद

बीमारी पर ब्रेक, सेहत का फुल फ्री चेकअप: सुपर स्पेशलिस्ट मेगा मेडिकल कैम्प में इलाज व दवा मुफ्त

घाघरा में कूदा मूक-बधिर युवक, घंटों बाद भी नहीं लगा सुराग —सर्च ऑपरेशन जारी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.