WhatsApp Icon

दो दिवसीय प्रवास पर आए अवध क्षेत्र प्रभारी ने किया सरयू आरती, एसआईआर बूथ स्तर समीक्षा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: दो दिवसीय प्रवास पर आए भाजपा के प्रदेश महामंत्री अवध क्षेत्र प्रभारी संजय राय ने मण्डल और जिले की समीक्षा बैठक किया। टाण्डा पहुंचे प्रदेश महामंत्री का भव्य स्वागत किया गया जहां बैठक से पूर्व हनुमानगढ़ी पहुंच कर दर्शन किया एवं पवित्र सरयू आरती में भी शामिल हुए।

भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक कर किया एसआईआर समीक्षा

प्रदेश महामंत्री ने मंगलवार को टांडा में भाजपा नगर कार्यालय और हंसवर मण्डल की समीक्षा बैठक रंगेराधव इंटर कालेज में किया और उसके उपरांत जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक किया।
प्रदेश महामंत्री संजय राय ने भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के साथ जिला कार्यालय अटल भवन में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की चित्र पर माल्यार्पण के उपरांत आयोजित जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी एवं मण्डल अध्यक्ष गणों की बैठक को सम्बोधित करते कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान में भाजपा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ बी एल ओ के साथ कार्य कर रहे हैं। कहा कि 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं का भी मत बनवाने के लिए सूची अभी से तैयार कर लेना चाहिए। मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि बांग्लादेशी और रोहिंगियों ने अवैध रूप से अपना वोट बनवा लिया था। उन्हें मतदाता सूची से आयोग के अधिकारी हटाने का काम कर रहे हैं। देश हित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार और योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित के अनेकों कार्य कर रही है।

भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने कांग्रेस पार्टी की सरकार में देश में घुस आए घुसपैठियों को बाहर निकालने पर कार्य शुरू कर दिया है। कहा कि देश की संसाधनों पर देश वासियों का ही हक है। कहा कि चुनाव हारने पर विपक्षी दल ईवीएम मशीन को दोष देते थे। उसके बाद वोट चोरी और एस आई आर का रोना रो कर जनादेश का अपमान कर रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान में संगठन कार्यकर्ता अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए शुद्ध और स्वच्छ मतदाता सूची बनवाने के लिए जी जान से जुट कर जिस प्रकार से कार्य किया है उसके लिए वह प्रशंसा के पात्र हैं। संचालन दिलीप पटेल देव ने किया।
टाण्डा पहुंचे जिला महामंत्री व अवध क्षेत्र प्रभारी संजय राय का नगर कार्यालय पर जमकर स्वागत अभिनन्दन किया गया जिसके बाद हनुमानगढ़ी पहुँच कर दर्शन किया एवं पवित्र सरयू आरती में शामिल हुए। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष त्रयम्बक तिवारी, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, रमेश गुप्ता, तेजस्वी जायसवाल, मनोज मिश्रा, दिलीप देव पटेल, आशीष सोनू, राजेश सिंह, दशरथ मांझी, रिंकू गौड़, रिंशू सोनी आदि मौजूद रहे।
जिला कार्यकय की बैठक में मुख्य रूप से विधायक धर्म राज निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, कपिल देव वर्मा, ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, कीर्ति वर्धन सिंह, चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल, डाक्टर राना रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, डॉ रजनीश सिंह, सुमन पाण्डेय, रमेश चंद्र गुप्ता, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री दीपक तिवारी, चंद्रिका प्रसाद, विनय पाण्डेय, पंकज वर्मा सहित मण्डल अध्यक्ष शामिल रहे।

अन्य खबर

गैस पर ‘डबल वार’! पहले महंगा और अब 21 नहीं 25 दिन बाद मिलेगा दूसरा सिलेंडर — प्रशासन बोले कमी नहीं लेकिन भटक रहे हैं उपभोक्ता

NH पर तेज रफ्तार कार बनी आफत: 100 मीटर उछलकर खेत में पलटी, बारात से लौट रहे आधा दर्जन लोग घायल

शादी के मंडप में भारी ड्रामा! फेरों के दौरान खुला दूल्हे का राज, दुल्हन ने लौटाई बारात

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.