अम्बेडकरनगर: वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने बेटे आदित्य पटेल के जन्मदिन को बेसहारा जरूरतमंद और परिवार से उपेक्षित वृद्धाजनों के बीच दहीरपुर में संचालित वृद्धा आश्रम पहुंचकर मनाया।
वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच कम्बल का वितरण करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि आप सब अपने आप को कभी भी असहाय ना मानिएगा, कपिल देव वर्मा को अपना बेटा मानकर आवश्यकता पड़ने पर टेलीफोन करके अपनी समस्या को बता सकते हैं और मैं हर संभव प्रयास करके उसे दूर करने का प्रयास करूंगा।
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने वृद्धाश्रम में कम्बल वितरित कर मनाया पुत्र आदित्य पटेल का जन्मदिन




