WhatsApp Icon

भाजपा जिला कार्यालय पर ढोल नगाड़ा बजा कर एक दूसरे को खिलाई गई मिठाइयां

Sharing Is Caring:

लोकसभा चुनाव में रनर रहे रितेश पांडेय व भाजपा त्रियम्बक तिवारी की मौजूदगी में मनाया गया विजय उत्सव

अम्बेडकरनगर: भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन पर ढोल नागदा बजा कर एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर केंद्र में तीसरी नाद सरकार बनने की बधाइयां दी गई भाजपा गठबंधन एनडीए की तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सत्तारूढ़ होने के लिए देश की जनता का मिले आशिर्वाद और समर्थन से बन रही एनडीए की सरकार की खुशी में भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता और लोक सभा प्रत्याशी रितेश पाण्डेय की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर और एक दूसरे को मिठाई खिला कर विजय उत्सव मनाया।


केंद्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनने पर विजय उत्सव में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए लोक सभा प्रत्याशी रहे निवर्तमान सांसद रितेश पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में बन रही सरकार की खुशी में अंबेडकर नगर चुनाव हारना बहुत छोटी बात है। हमें हमेशा बड़े लक्ष्य को देखना चाहिए। देश भक्त और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने वाली मोदी जी के नेतृत्व में बनने वाली सरकार के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आवाहन किया कि आगे और भी ऊर्जा एवम उत्साह से जुटें।

भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने अपने संबोधन में भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा संगठन की बड़ी फौज ने पूरी निष्ठा और ऊर्जा से चुनाव में कार्य किया।विपक्ष की कुछ गलत अफवाहों से जनता में भाजपा प्रत्याशी के प्रति नकारात्मक माहौल बना।संगठन की प्रभावी भूमिका के बाद भी परिणाम नकारात्मक मिलने की समीक्षा कर नई ऊर्जा और सशक्त संगठन के साथ सक्षम, समर्थ, प्रभावी और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की टीम तैयार कर आगामी चुनाव भाजपा जीतेगी।
विजय उत्सव मनाने में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,रमा शंकर सिंह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्ता,डाक्टर रजनीश सिंह,रफत एजाज, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,दिलीप पटेल देव,चेयर मैन ओमकार गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, विनय पाण्डेय, पंकज वर्मा,मनीष मिश्र, धीरेंद्र प्रताप सिंह, सतपाल सिंह, शुभम अग्रहरि, संजय तिवारी, बजरंगी पाठक, डाक्टर विनोद कुमार, विजय विश्वकर्मा, रिंकल सिंह, अंजू पाण्डेय, सुनीता चौहान, कमलेश यादव, मण्डल अध्यक्ष कुलदीप सिंह, शिव पूजन राजभर, अरविंद सिंह डिंपू,ननंद कुमार तिवारी राना आदि शामिल रहे।

अन्य खबर

हज 2026 : टाण्डा में दूसरा टीकाकरण व प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, 114 हज यात्रियों को पिलाई गई पोलियो खुराक

जमीयत का भव्य इस्लाहे मुआशरा सम्मेलन संपन्न, समाज सुधार और रमज़ान की तैयारियों का दिया पैग़ाम

टाण्डा में हज यात्रियों की ट्रेनिंग व टीकाकरण की तैयारी पूरी, 119 आजमीनों को मिलेगा प्रशिक्षण

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.