अम्बेडकरनगर: विद्युत वितरण खंड टाण्डा में मुख्य अभियंता विद्युत अयोध्या रेंज के संभावित दौरा को लेकर शुक्रवार की सुबह से बिजली सप्लाई बंद कर दिया गया है तथा बिजली विभाग कागजात सहित परिसर की साफ सफाई में जुट गया है।
शुक्रवार की सुबह 09 बजे से टाण्डा परिक्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद होने से आमजनों में आक्रोश भी व्याप्त है।बताते चलेंकि मुख्य अभियंता (चीफ विद्युत) के दौरान जनपद मुख्यालय पर होना है, जिसको लेकर टाण्डा विद्युत वितरण खंड भी सतर्क हो गया है और विद्युत वितरण खंड कार्यालय सहित परिसर की साफ सफाई के लिए अवर अभियंता की देख रेख में घासों की साफ सफाई का काम शुक्रवार की सुबह से शुरू किया गया। ज्ञात रहे शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय जुमा की विशेष नमाज़ अदा करते हैं और इससे पूर्व सभी मुस्लिम स्नान (ग़ुस्ल) करते हैं लेकिन बिजली सप्लाई बंद होने से पानी की काफी दिक्कत हो गई जिससे नगर क्षेत्र में काफी आक्रोश देखा गया।
बताते चलेंकि शक्ति भवन से उच्च पदस्थ अधिकारी सुबोध झा का गुरुवार को दौरा हुआ था जिन्होंने हाइडिल की साफ सफाई पर नाराजगी प्रकट किया था।
बहरहाल चीफ के संभावित दौरा को लॉकर बिजली विभाग काफी सतर्क नज़र आ रहा है और शुक्रवार को बिजली आपूर्ति को बंद कर घण्टों हाइडिल की साफ सफाई की गई जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी गई।




