WhatsApp Icon

बिजली ट्रांसफार्मर से दर्जनों अतरिक्त बुसिंग फ्यूज राड चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: बिजली विभाग द्वारा लगाए गए बिजली ट्रांसफार्मरों में लगे अतरिक्त बुसिंग राड/फ्यूज राड को चोरी करने वालों को टाण्डा कोतवाली पुलिस ने गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है।
विद्युत वितरण खंड टाण्डा के अवर अभियंता की तहरीर पर टाण्डा कोतवाली पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या


389/25 धारा 305 ए बीएनएस पर गुफरान पुत्र सलीम निवासी सिकन्दराबाद थाना टाण्डा व प्रकाश में आये अभियुक्त रणजीत कुमार वर्मा उर्फ बलराम वर्मा पुत्र इन्द्रराज वर्मा निवासी सुलेमपुर थाना अलीगंज जिसका हाल पता मोहल्ला मीरापुर हयातगंज थाना टाण्डा मुकदमा उपरोक्त में चोरी का सामान 72 बुसिंग राड/फ्यूज राड के साथ हकीम क्लब ग्राउड के पास से गिरफ्तार कर मुकदमा उपरोक्त धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर लिया है।

दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए को सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में एसआई रणजीत सिंह, एसआई दिनेश चन्द्र मौर्य, कांस्टेबल राहुल यादव व श्यामा गुप्ता की मुख्य भूमिका रही। टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि उक्त अभियुकों द्वारा टाण्डा व आसपास के क्षेत्र में लगे बिजली विभाग के ट्रांसफार्मरों में लगे अतरिक्त बुसिंग राड/फ्यूज राड को खोल लेते थे जिनको बिजली विभाग की शिकायत के बाद गिरफ्तार कर 72 बुसिंग राड/फ्यूज राड बरामद कर लिया गया है।

अन्य खबर

गैस पर ‘डबल वार’! पहले महंगा और अब 21 नहीं 25 दिन बाद मिलेगा दूसरा सिलेंडर — प्रशासन बोले कमी नहीं लेकिन भटक रहे हैं उपभोक्ता

NH पर तेज रफ्तार कार बनी आफत: 100 मीटर उछलकर खेत में पलटी, बारात से लौट रहे आधा दर्जन लोग घायल

शादी के मंडप में भारी ड्रामा! फेरों के दौरान खुला दूल्हे का राज, दुल्हन ने लौटाई बारात

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.