WhatsApp Icon

बिजली विभाग से उलझना पिता पुत्र को पड़ा मंहगा, संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज, गिरफ़्तारी का दबाव

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: बिजली विभाग के लाइन मैन व जे.ई पर जानलेवा हमलाव पत्थरबाजी कर सरकारी कार्य मे बाधा पैदा करने वाले पिता पुत्र के खिलाफ बसखारी पुलिस ने कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए बिजली विभाग पुलिस प्रशासन पर दबाव बना रहा है।


बताते चलेंकि बसखारी थानाक्षेत्र के खेमपट्टी गाँव में बिजली विभाग के कार्य मे बाधा पहुंचाते हुए पिता पुत्र विपिन दूबे व अजय दूबे द्वारा बिजली तार को जबरदस्ती शिफ्ट कराने का प्रयास बुधवार को किया गया जिसकी शिकायत पर पहुंचे लाइन मैन वीरेंद्र कुमार यादव के साथ गाली गलौज व अभद्रता की गई और फिर मौके पर पहुंचे अवर अभियंता इंजीनियर शहाबुद्दीन अली के साथ गाली गलौज, मारपीट करने के साथ उनके वाहन पर पथराव भी किया गया। घटना स्थल से जान बचा कर भागे बिजली कर्मचारी व अधिकारी द्वारा बसखारी थाना में लिखित तहरीर दी गई थी जिस पर बसखारी पुलिस ने मुकदमा संख्या 33/25 पर बीएनएस की धारा 121(1), 132, 324(4), 352, 351(3) के तहत विपिन दूबे पुत्र अजय दूबे व अजय दूबे पुत्र शैलेन्द्र दूबे निवासी खेमपट्टी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बिजली विभाग द्वारा अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है। बताते चलेंकि एसडीओ वीरेन्द्र शुक्ला द्वारा मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी करने की मांग की गई थी अन्यथा की हालत में बिजली सप्लाई बंद करने की भी चेतावनी दी गई थी। श्री शुक्ल ने कहा था कि बिजली कर्मचारियों व अधिकारियों के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने थानाध्यक्ष से वार्ता करते हुए कहा था कि घटना के वास्तविकता की जांच करा लें और फिर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करें।
बहरहाल बिजली विभाग से उलझना पिता पुत्र को काफी मंहगा पड़ गया है। पुलिस ने जहां संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है वहीं गिरफ्तारी के प्रयास में भी जुट गई है।

अन्य खबर

PNB मेटलाइफ इंश्योरेंस फर्जी बॉन्ड खेल में शामिल उपशाखा प्रबंधक भी गिरफ्तार

उपभोक्ताओं को ‘सिलेंडर खत्म’ का झांसा, आवास में छिपाकर मोटी रकम में बेचे जा रहे थे सिलेंडर

ईद की खरीदारी या हादसे की तैयारी? प्राइवेट बसों की रफ्तार से टाण्डा में दहशत!

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.