WhatsApp Icon

निर्माण रोक के बावजूद पड़ोसी द्वारा भूमि पर कब्जा का प्रयास, जमकर मारपीट

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: कोतवाली क्षेत्र के मदरहा गांव में दबंग पड़ोसियों द्वारा जमीन पर जबरन कब्जा कर अवैध निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित संदीप ने जलालपुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित के अनुसार, पड़ोसी लल्लू व अमृत लाल पुत्र महेश सहित अन्य लोगों ने उनकी जमीन पर बनी झोपड़ी को हटाकर जबरन गुंडई करते हुए निर्माण शुरू कर दिया। इस अवैध निर्माण को रुकवाने के लिए संदीप की तहरीर पर पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य रोकने का निर्देश दिया, लेकिन विपक्षियों ने पुलिस की सख्ती के बावजूद निर्माण कार्य बंद नहीं किया और कार्य लगातार जारी है। संदीप ने बताया कि इसकी सूचना लेखपाल को भी दी गई, लेकिन उन्होंने एसआईआर कार्य चलने का हवाला देते हुए पैमाइश कराने में असमर्थता जताई। इससे पीड़ित परिवार अपनी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को लेकर काफी परेशान है।

इस संबंध में जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है।

अन्य खबर

PNB मेटलाइफ इंश्योरेंस फर्जी बॉन्ड खेल में शामिल उपशाखा प्रबंधक भी गिरफ्तार

उपभोक्ताओं को ‘सिलेंडर खत्म’ का झांसा, आवास में छिपाकर मोटी रकम में बेचे जा रहे थे सिलेंडर

ईद की खरीदारी या हादसे की तैयारी? प्राइवेट बसों की रफ्तार से टाण्डा में दहशत!

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.