अम्बेडकरनगर: जनपद की बसखारी पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्यवाही करते हुए ई-रिक्शा चोरी के मामले का सफल खुलासा किया है। थाना बसखारी में पंजीकृत मुकदमा संख्या 27/26 से संबंधित दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया ई-रिक्शा बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर नितीश तिवारी के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय की टीम ने यह सफलता हासिल की। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ़्तार अभियुक्त राम अवध चौहान पुत्र सीताराम निवासी व लच्छाराम यादव उर्फ काशी यादव पुत्र कन्हैयालाल यादव निवासीगण सकरावल पश्चिम कश्मिरिया टाण्डा द्वारा जलालपुर मार्ग पेट्रोल पम्प के पास से ई रिक्शा चोरी किया गया था।
बसखारी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है। पुलिस टीम की सजगता और सक्रियता की चारों ओर सराहना हो रही है।




