WhatsApp Icon

बाल मेला व विज्ञान प्रदर्शनी में पहुंचे ब्लाक प्रमुख व नोडल अधिकारी ने छात्राओं का किया उत्साहवर्धन

Sharing Is Caring:

 

विलुप्त हो रही कठपुतली कला को बचाने का प्रयास

अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर क्षेत्र के अलीगंज धुरियहिया में संचालित बीआरएसडी शिक्षा निकेतन बालिका विद्यालय में शुक्रवार को बाल मेला व विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं द्वारा जहां विज्ञान से सम्बन्धित प्रदर्शनी एवं मेला का भी आयोजन किया गया तथा विलुप्त हो रही कठपुतली कला को बचाने का भी प्रयास करते देखा गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि टाण्डा ब्लाक की नोडल शिक्षा अधिकारी एवं राजकीय एचएसएस फरीदपुर कला की प्रधानाचार्या डॉक्टर तारा वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूपमे टाण्डा ब्लाक प्रमुख सुरजीत वर्मा ने बाल मेला व विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन कर कठपुतली कला की भी सरहाना किया।

उस अवसर पर छात्राओं द्वारा एटीएम मशीन, ज्वालामुखी विस्फोट, वर्ष जल संचयन मॉडल, मनुष्य के श्वसन तंत्र मॉडल, ध्वनि प्रदूषण रोकथाम मॉडल का शानदार प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान बाल मेला में व्यापार को बढ़ावा देते हुए आत्मनिर्भर बनने के लिए खाने पीने से सम्बंधित वस्तुओ का टोकन आधार पर बिक्री भी किया गया। (बाल मेला व विज्ञान प्रदर्शन की झलक इंस्ट्राग्राम पर देखने के लिए इसे टच करें) विद्यालय प्रांगण में बिना इंटरनेट के मनोरंज के लिए बहुप्रसिद्ध विलुप्त हो रही कठपुतली कला का भी शानदार प्रदर्शन किया गया। उक्त अवसर पर प्रबन्धक महंत डॉ चंद्रप्रकाश त्रिपाठी सहित विद्यालय प्रधानाचार्य शिक्षक शिक्षाएं व अभिभावकों की गरिमामय मौजूदगी रही। (बाल मेला व विज्ञान प्रदर्शनी की फेसबुक पर झलक देखने के लिए इसको टच करें)

अन्य खबर

PNB मेटलाइफ इंश्योरेंस फर्जी बॉन्ड खेल में शामिल उपशाखा प्रबंधक भी गिरफ्तार

उपभोक्ताओं को ‘सिलेंडर खत्म’ का झांसा, आवास में छिपाकर मोटी रकम में बेचे जा रहे थे सिलेंडर

ईद की खरीदारी या हादसे की तैयारी? प्राइवेट बसों की रफ्तार से टाण्डा में दहशत!

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.