WhatsApp Icon

बसखारी पुलिस की बड़ी कामयाबी, इन्वर्टर-बैट्री चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

 

07 बैटरी व 03 इन्वर्टर बरामद, कई मुकदमों में वांछित था अभियुक्त

अम्बेडकरनगर: जनपद में अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे पुलिस अभियान के तहत थाना बसखारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बसखारी पुलिस टीम ने इन्वर्टर व बैट्री चोरी के एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 07 अदद बैटरी एवं 03 अदद इन्वर्टर बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितीश तिवारी के पर्यवेक्षण में 30 जनवरी को थानाध्यक्ष बसखारी सुनील कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।इंस्ट्राग्राम पर वीडियो देखने के लिए इसे टच करें। पुलिस टीम ने थाना बसखारी पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 26/26 धारा 305(5)/331(4)/317(2) बीएनएस एवं कोतवाली जलालपुर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 13/25 धारा 305/317(2)/331(4) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त रजनीश वर्मा उर्फ अनूप पुत्र स्व. आज्ञाराम वर्मा निवासी बलरामपुर थाना इब्राहिमपुर जनपद अम्बेडकरनगर (उम्र करीब 26 वर्ष) को बीबीपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया हालांकि उसका एक साथी भागने में सफल रहा। इस खबर की वीडियो फेसबुक पर देखने के लिए 💐 इसे टच करें

पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 22 जनवरी को थाना बसखारी क्षेत्र के ग्राम बीबीपुर स्थित जूनियर हाईस्कूल से इन्वर्टर व बैटरी की चोरी की थी। इसके अतिरिक्त थाना जलालपुर क्षेत्र सहित अन्य स्थानों से भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से विभिन्न कंपनियों की कुल 07 बैटरियां एवं 03 इन्वर्टर बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त व उसके साथी योजनाबद्ध तरीके से गांव के बाहर स्थित प्राथमिक विद्यालयों एवं पंचायत भवनों को निशाना बनाते थे। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में जुटी हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

इस सराहनीय कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ओमकार पटेल, उपनिरीक्षक रिंकू सरोज, हेड कांस्टेबल दीपचन्द, कांस्टेबल सुरजीत वर्मा एवं कांस्टेबल अनिल यादव (सभी थाना बसखारी) शामिल रहे।

अन्य खबर

गैस पर ‘डबल वार’! पहले महंगा और अब 21 नहीं 25 दिन बाद मिलेगा दूसरा सिलेंडर — प्रशासन बोले कमी नहीं लेकिन भटक रहे हैं उपभोक्ता

NH पर तेज रफ्तार कार बनी आफत: 100 मीटर उछलकर खेत में पलटी, बारात से लौट रहे आधा दर्जन लोग घायल

शादी के मंडप में भारी ड्रामा! फेरों के दौरान खुला दूल्हे का राज, दुल्हन ने लौटाई बारात

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.