WhatsApp Icon

बगीचे में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जैतपुर थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक इंटर कॉलेज के पीछे स्थित बगीचे में एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।


सूचना पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की। मृतक की पहचान आजमगढ़ जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र के हंसापुर गांव निवासी राजकमल उर्फ बंटी यादव पुत्र स्व. राजन यादव उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। शव के पास से एक पल्सर बाइक और एक मोबाइल पाया गया है परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस ने उनकी मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक अपने परिवार के साथ रहता था, जिसमें मां, एक भाई और दो बहनें हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर लगभग दो बजे तिघरा गांव के बगीचे में उसका शव खून से लथपथ अवस्था में पाया गया। युवक की नाक से खून बहा हुआ था जो आसपास ज़मीन पर जमा मिला।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष थिरेन्द्र आज़ाद ने बताया कि, मृत युवक की पहचान कर परिजनों को सूचना दे दी गई है। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”
ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं, जबकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

अन्य खबर

ट्यूबवेल पर सोने गए वृद्ध की निर्मम हत्या, खून से लथपथ मिला शव, इलाके में सनसनी

PNB मेटलाइफ इंश्योरेंस फर्जी बॉन्ड खेल में शामिल उपशाखा प्रबंधक भी गिरफ्तार

उपभोक्ताओं को ‘सिलेंडर खत्म’ का झांसा, आवास में छिपाकर मोटी रकम में बेचे जा रहे थे सिलेंडर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.