अम्बेडकरनगर: हिन्दू परंपरा में तरहवीं संस्कार पर जहां भोज का आयोजन किया जाता है वहीं दो भाइयों ने अपनी माता की तरहवीं संस्कार पर कुछ ऐसा किया कि हर कोई हैरान हो गया।
टाण्डा तहसील क्षेत्र के अमेदा सरैया गाँव निवासी सुनील वर्मा व संतोष वर्मा की वृद्ध माता जी का देहांत गत दिनों हो गया था। परम्परानुसार माता जी के देहांत पर 13वीं संस्कार पर भोज की व्यवस्था होनी थी लेकिन सुनील वर्मा व संतोष वर्मा ने श्रधांजलि सभा का आयोजन किया और भोज में खर्च होने वाले धन को उक्त सभा में गाँव की 13 गरीब कन्याओं की शिक्षा के लिए 51-51 सौ रुपये की एफडी करा कर उसके कागजात बच्चियों को सौंप दिया। सुनील वर्मा ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा द्वारा लगातार गरीब परिवारों के लिए जमीनी स्तर पर काम किया जा रहा है जिनसे उनको प्रेणा मिली और उन्होंने भोज कार्यक्रम के स्थान पर उक्त धन को गरीब बच्चियों की शिक्षा पर खर्च कर दिया है। उक्त अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, टाण्डा ब्लाक प्रमुख सुरजीत वर्मा, एडवोकेट अनिरुद्ध वर्मा आदि मौजूद रहे।




