WhatsApp Icon

कब्र खोदकर निकाला गया दुधमुंही बच्ची का शव – जानिए पूरा मामला

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बीते एक सप्ताह पूर्व टीका लगने के बाद छः माह की बच्ची की मौत मामलें जिलाधिकारी के आदेश के बाद में मजिस्ट्रेट के देखरेख में बच्ची का शव कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया था। जिसे शनिवार को बच्ची का शव कब्र से निकलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


विदित हो कि कटका थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भियांव के खानपुर हुसैनाबाद गांव स्थित पंचायत भवन पर बीते आठ मई को एएनएम और आशा कार्यकत्रियों द्वारा ने कई बच्चों को जीवन रक्षक टीका लगाया था। ग्रामीणों का आरोप है कि टीका लगने के कुछ ही देर बाद चार बच्चों की हालत बिगड़ गई थी। जिसमें 6 माह 7 दिन की बच्ची सुनैना पुत्री चंदन की तवियत बिगडने के बाद उसी दिन मृत्यु हो गयी थी। जब कि अहान पुत्र शिवकुमार को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। इसके अलावा अभेन्द्र पुत्र संतोष कुमार व एक अन्य बच्चे की भी तबीयत बिगड़ गयी थी।  जो इलाज के बाद स्वस्थ है। पीड़ित परिवार ने थाना कटका में सम्बंधित एएनएम और आशा के विरुद्ध एक्सपायर दवा लगाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया था। इस सम्बंध में कटका पुलिस ने स्वास्थ्य अधिकारियों को अवगत  कराया सूचना पर पहुंची स्वास्थ टीम ने मौके का जायजा लिया था। उक्त प्रकरण में जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में बच्ची का शव निकलकर पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया था। जिसे शनिवार दोपहर को मजिस्ट्रेट और कटका थानाध्यक्ष यादवेंद्र सोनकर के मौजूदगी में बच्ची का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अन्य खबर

जमीयत का भव्य इस्लाहे मुआशरा सम्मेलन संपन्न, समाज सुधार और रमज़ान की तैयारियों का दिया पैग़ाम

टाण्डा में हज यात्रियों की ट्रेनिंग व टीकाकरण की तैयारी पूरी, 119 आजमीनों को मिलेगा प्रशिक्षण

पुलिस की निष्क्रियता से बढ़े चोरों के हौसले, जलालपुर में ताबड़तोड़ वारदातों से दहशत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.