अम्बेडकरनगर: एक तरफ पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ के नेतृत्व में जनपदीय पुलिस लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वांक्षित अभियुक्तों, अपराधियों व मनबढ़ों, दबंगों के खिलाफ लगातार कठोर कार्यवाही करते नज़र आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अराजकतत्वों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर माहौल को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।
ताज़ा मामल टांडा कोतवाली क्षेत्र के इस्माईलपुर बेल्दहां के अकूतपुर मजरे में लगी बाबा साहेब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया जिससे बाबा साहब के अनुयायियों में आक्रोश पैदा हो गया जिससे घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर तत्काल कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस की सूचना के उपरांत टांडा उपजिलाधिकारी मोहनलाल गुप्ता, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, क्षेत्रीय लेखपाल आदि पहुंच गए। बाबा साहब के अनुयायियों ने अराजकतत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करने के साथ बाबा साहब प्रतिमा स्थल पर ग्रिल व जाली लगवाने की मांग किया।
बहरहाल चुनाव के दौरान माहौल को खराब करने का प्रयास समाज मे छुपे अराजकतत्वों द्वारा किया जाता है हालांकि संभ्रांत लोगों के सहयोग से प्रशासन मामले को सुलझाने में सफलता प्राप्त कर अराजकतत्वों की मंशा पर पानी फेरता नज़र आता है।




