अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर क्षेत्र के कश्मिरिया चौराहा से सकरावल मार्ग पर स्थित बुजुर्ग हस्ती बाबा नेमत अली शाह रह. कादरी चिश्ती नक्शबंदी जहांगीरी का 34वां वार्षिक उर्स दरगाह हत्थु शाह बाबा के प्रांगण में काफी धूमधाम से मनाया गया। रविवार को सम्पन्न हुआ भव्य उर्स मुबारक ख़लीफ़ा नूर मोहम्मद शाह नेमती मिस्बाही चिश्ती कादरी नकसबन्दी की सरपरस्ती में सम्पन्न हुआ जहां बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। 34वें उर्स के दौरान दोपहर में नमाज़ ज़ोहर के बाद ज़िक्र ला इलाहा इल्लाह, कुल फातिहा शरीफ, रस्म चादर पोशी के बाद सलात व सलाम पेश किया गया तथा भव्य लंगर ए आम का भी भव्य आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम प्रसिद्ध दरगाह हत्थु शाह बाबा प्रांगण में किया गया।
बताते चलेंकि आगामी 12 जनवरी को बुजुर्ग हस्ती बाबा नेमत अली शाह रह. कादरी चिश्ती नक्शबंदी जहांगीरी का 34वां वार्षिक उर्स मुबारक खानकाहे नूरी प्रतापगढ़ में अयोजित होगा जिसमें देश के कोने कोने से अकीदतमंद हाजिरी लगाएंगे।
टाण्डा नगर में सम्पन्न हुए बुजुर्ग हस्ती बाबा नेमत अली शाह रह. कादरी चिश्ती नक्शबंदी जहांगीरी के 34वें वार्षिक उर्स में ख़लीफ़ा हज़रत अल्लामा मौलाना सूफी नूर मोहम्मद शाह नेमती व सज्जादानशीन इमरान शाह, इम्तियाज़ अहमद बबलू, तौफीक अहमद नेता जी, एडवोकेट फैज़ान अहमद, मो.जमील, मो.अनीस, मो.अजमल, मो.अजमल, हाफिज इफ़्तेख़ार अहमद, मो.ज़ाकिर, शकील नेता आदि सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे जिसमें महिलाएं भी शामिल रही। उर्स में आये अकीदतमंदों को ख़लीफ़ा मौलाना सूफी नूर मोहम्मद चिश्ती ने अपनी दुआओं से नवाजा।वीडियो नीचे देखें।




