अम्बेडकरनगर: गाँव के बाहर स्थिर एक बाग में 30 वर्षीय नौजवान का संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। आलाधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित कर दिया तथा फोरेन्सिक टीम द्वारा घटना स्थल से आवश्यक सबूत जुटाए जा रहे हैं।
मामला अहिरौली थानाक्षेत्र के रानी पुर गिरन्ट गाँव का है जहाँ गाँव के बाहर स्थित बाग में गाँव के ही 30 वर्षीय राम आशीष का शव संदिग्ध हालत में बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने गांव के ही राजेश व उनके परिजनों पर हत्या का आरोप गया है जिसके बाद तीन टीमों को गठित कर आरोपियों की तलाश में रवाना कर दिया गया है। घटना स्थल का आलाधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया तथा फॉरेन्सिक टीम घटना स्थल से महत्वपूर्ण सबूतों को तलाशने व संग्रह करने में जुटी हुई है।





