WhatsApp Icon

अयोध्या दर्शनार्थियों की सेवा में जुटा है प्रशासन, डीएम एसपी ने लिया जायजा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: महाकुंभ उत्सव के दौरान प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में भी दर्शनार्थियों की काफी भीड़ है। श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित कर यातायात को सुचारू रखने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह व एसपी केशव कुमार के निर्देश पर टांडा एसडीएम डॉ शशि शेखर व अलीगंज थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव द्वारा भी अयोध्या आने जाने वाले तीर्थयात्रियों को स्वल्पाहार, मिठाई व पानी देकर भेजा जा रहा है।

डीएम व एसपी द्वारा स्वयं थाना बेवाना क्षेत्र अन्तर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रुट डायवर्जन, यातायात, शान्ति व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा अयोध्या प्रभु श्री मराम जी के दर्शन करने जा रहे दर्शनार्थियों को स्वल्पाहार, मिठाई व पानी देकर आगे भेजा जा रहा।
बहरहाल प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में तहसील व पुलिस प्रशासन जुटा हुआ है और इस दौरान पूरे प्रशासनिक अमले को शांतिपूर्ण यात्रा व मार्ग डाइवर्जन का जायजा लेकर जाम की समस्या से छुटकारा दिलाते देखा जा रहा है।

अन्य खबर

PNB मेटलाइफ इंश्योरेंस फर्जी बॉन्ड खेल में शामिल उपशाखा प्रबंधक भी गिरफ्तार

उपभोक्ताओं को ‘सिलेंडर खत्म’ का झांसा, आवास में छिपाकर मोटी रकम में बेचे जा रहे थे सिलेंडर

ईद की खरीदारी या हादसे की तैयारी? प्राइवेट बसों की रफ्तार से टाण्डा में दहशत!

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.