WhatsApp Icon

बंदरों व आवारा कुत्तों से नगर वासियों में दहशत का माहौल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बंदर व आवारा कुत्तों के हमलों से टाण्डा नगर वासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। आवारा कुत्ते लगातार महिलाओं व बच्चों को अपना निशाना बना रहे हैं।


नगर पालिका टाण्डा परिक्षेत्र में बंदरों व आवारा कुत्तों का आतंक अनवरत जारी है। गत दिनों जहां कस्बा छोटी बाज़र में आवारा कुत्तों ने कई बच्चों को अपना निशाना बनाया था वहीं छज्जापुर ककरहिया मस्जिद के निकट निवासी बरकाती के मासूम पुत्र पर आवारा कुत्तों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। छज्जापुर के मांझी टोला निवासी सुरेश मांझी की पुत्री दिव्यांशी मांझी को भी आवारा कुत्तों ने अपना शिकार बनाया जिसमें दिव्यांशी घायल हो गई है।

टाण्डा नगर क्षेत्र के लगभग सभी मोहल्लों में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है जिससे स्थानीय लोगों ने दहशत का माहौल है। टाण्डा नगर क्षेत्र में प्रातः कॉल वॉक करने वालों में भी बंदरों व आवारा कुत्तों से दहशत बनी हुई है।
गत दिनों स्थानीय लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ से बंदरों व आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की गोहार लगाई थी जिस पर टाण्डा चेयरमैन श्रीमती शबाना नाज़ ने आश्वासन भी दिया था कि उक्त दिशा में शीघ्र कदम उठाया जाएगा।
बहरहाल टाण्डा नगर पालिका परिक्षेत्र में बंदरों व आवारा कुत्तों का आतंक जारी है जिससे क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ADS
Powered by AdMind - SMWS

अन्य खबर

PNB मेटलाइफ इंश्योरेंस फर्जी बॉन्ड खेल में शामिल उपशाखा प्रबंधक भी गिरफ्तार

उपभोक्ताओं को ‘सिलेंडर खत्म’ का झांसा, आवास में छिपाकर मोटी रकम में बेचे जा रहे थे सिलेंडर

ईद की खरीदारी या हादसे की तैयारी? प्राइवेट बसों की रफ्तार से टाण्डा में दहशत!

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.