WhatsApp Icon

अटल भवन पर सम्पन्न हुई बजट संगोष्ठी, 36 जीवन रक्षक दवाएं टैक्स फ्री

Sharing Is Caring:

 

12 लाख तक के आय को टैक्स फ्री करना ऐतिहासिक

अम्बेडकरनगर: केंद्र सरकार की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश केंद्रीय बजट पर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में प्रेस वार्ता और बजट संगोष्ठी आयोजित किया गया।


भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, विधायक धर्म राज निषाद,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय के साथ प्रेस वार्ता एवं भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता और जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव के संचालन में सम्पन्न गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा अपनी विचार धारा के लिए सत्ता छोड़ देती है। प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने पोखरण में परमाणु परीक्षण कर देश की साख को विश्व पटल में स्थापित किया। देश में सड़कों की जाल बिछाने की नींव अटल जी के समय से ही पड़ी थी जिसे मोदी जी और योगी जी की सरकार पूरा कर रही है। डॉ सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हिंदू धर्म के शंकराचार्य को गिरफ्तार करवा दिया था। कांग्रेस आतंकवादी संगठनों की पोषक रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर भारत के वीर सैनिकों ने पुलवामा में शहीद सैनिकों का बदला पाकिस्तान में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकियों को मार कर लिया था। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश केंद्रीय बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस बार पेश केंद्रीय बजट गरीब,युवा,किसान और महिलाओं को समर्पित है। मध्यम वर्ग के सपनों को पंख लगाने वाला और समग्र विकास का बजट है।किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख करने से किसानों को किसानी में सहयोग मिलेगा। भाजपा शासनकाल में 36 जीवन रक्षक दवाओं को टैक्स फ्री किया गया है। 12 लाख तक के आय को टैक्स फ्री करना ऐतिहासिक कदम है।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि बजट धन धान्य योजना से किसानों को बड़ा लाभ होगा। प्रत्येक जिले में कैंसर अस्पताल खोले जाने का प्रावधान बजट में किए जाने से लाखों लोगों की जान को बचाया जा सकता है।विकासोन्मुखी बजट बताते हुए कहा कि प्रस्तुत बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 2047 तक विकसित भारत की संकल्प को पूरा करने वाला है। कहा कि यह सर्व स्पर्शी और सर्वग्राही बजट है।देश की संसद में पेश बजट करोड़ों लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।
गोष्ठी को विधायक धर्म राज निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,ज्ञान सागर सिंह,रमा शंकर सिंह, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र मोहन सिंह, विद्यावती राजभर ने भी संबोधित किया।गोष्ठी में मुख्य रूप से सुरेश कन्नौजिया,विनय पाण्डेय,सुनील पासवान,मनीष मिश्र,डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह,प्रदीप गुप्ता शंकर,दुर्गा प्रसाद तिवारी,राम बक्श सिंह,राजेश सिंह बबलू,अभिषेक सिंह यादव,संजय तिवारी,जगदीश राजभर,गौरव श्रीवास्तव,शशि द्विवेदी,अरविंद सिंह डिंपू,सर्वेश कुमार सिंह,सरिता निषाद,नंद कुमार तिवारी राना,ललित मोहन श्रीवास्तव,अतुल वर्मा,नवनीत मद्धेशिया,रमेश यादव,अमित सिंह,संगीत चौरसिया,उमा शंकर सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

अन्य खबर

PNB मेटलाइफ इंश्योरेंस फर्जी बॉन्ड खेल में शामिल उपशाखा प्रबंधक भी गिरफ्तार

उपभोक्ताओं को ‘सिलेंडर खत्म’ का झांसा, आवास में छिपाकर मोटी रकम में बेचे जा रहे थे सिलेंडर

ईद की खरीदारी या हादसे की तैयारी? प्राइवेट बसों की रफ्तार से टाण्डा में दहशत!

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.