WhatsApp Icon

एडिशनल एसपी ने एसडीएम व सीओ के साथ विभिन्न विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: शारदीय नवरात्र पर श्री दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ होता है। शुक्रवार को एडिशनल एसपी पश्चिमी विशाल पांडेय ने टाण्डा तहसील क्षेत्र के विभिन्न विसर्जम घाटों का निरीक्षण करते हुए घाघरा में नौकाविहार भी किया।


एडिशनल एसपी पश्चिमी विशाल पांडेय ने टाण्डा एसडीएम डॉ शशि शेखर, सीओ शुभम कुमार सिंह, नगर पालिका ईओ डॉ आशीष सिंह, टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी एवं श्री दुर्गा पूजा समितियों के साथ टाण्डा नगर क्षेत्र के प्रतिमा विसर्जन स्थल राजघाट, काली घाट सहित महादेवा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका टाण्डा के अधिशाषी अधिकारी डॉ आशीष सिंह ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन मार्गों का समतलीकरण कार्य प्रगति पर है और घाट मार्ग पर वैकल्पिक प्रकाश की व्यवस्था भी पूर्व की तरह कराई जा रही है।

SOOCHNA NEWS

एडिशनल एसपी सहित एसडीएम, सीओ व कोतवाल ने घाघरा नदी में चलने वाले नाव बोट पर नौकाविहार भी किया। उक्त मौके लार श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति टाण्डा के अध्यक्ष विशाल मांझी, महामंत्री दिनेश मौर्य सहित अन्य पदाधिकारी एवं मुबारकपुर सभासद आशीष यादव, गौतम उपाध्याय, पिंटू जायसवाल, संदीप मांझी, आदित्य गुप्ता, सुभाष यादव, शशांक मांझी आदि मौजूद रहे।

SOOCHANA NEWS

अन्य खबर

टाण्डा: दहेज की आग में बुझी एक और ज़िंदगी! ससुरालियों पर हत्या का केस, पति सलाखों के पीछे

लोहिया भवन में वृहद विधिक सहायता मेगा शिविर, 32 विभागों ने लगाए स्टॉल

संपूर्ण समाधान दिवस बना मज़ाक: कुर्सी से गायब अफसरों का डीएम ने रोका वेतन

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.