WhatsApp Icon

धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक की मनाई जयती

Sharing Is Caring:

भोगांव। शनिवार को रजवाना रोड पर महामाया बुद्ध विहार मे चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर त्रिशरण पंचशील के बाद सम्राट अशोक के जीवन पर चर्चा हुई।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम मे डॉ आलोक सिंह शाक्य ने कहा कि सम्राट अशोक भारतीय इतिहास के एक ऐसे महान शासक थे, जिसकी तुलना विश्व में किसी से नहीं की जा सकती। वह भारत में मौर्य साम्राज्य के तीसरे शासक थे। जिन्होंने 269 ईसापूर्व से 232 ईसापूर्व तक भारत के लगभग सभी महाद्वीपों पर शासन किया था।
सम्राट अशोक को उनके अदभुत साहस, पराक्रम, निडरता और निर्भीकता की वजह से अशोक महान के नाम से पुकारा जाता है। पूर्व मे बक्ताओ ने सम्राट अशोक के बतायें रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर ईश्वर दयाल बौद्ध
,डा. अलोक सिंह शाक्य , भुवनेश शाक्य , शिवराव सिंह शाक्य
फौजी,लज्जारामशाक्य, अरविंद शाक्य , ब्रजेश शाक्य ,नवनीत शाक्य, सचिन शाक्य, अर्पित शाक्य, मनीष शाक्य, अजीत शाक्य, अंशुल शाक्य,सौदान सिंह शाक्य , आर्तव्य शाक्य मौजूद रहे।

अन्य खबर

जिला मुख्यालय पर गरजा बेरहम बुलडोजर, अतिक्रमण पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, समाजसेवी का गंभीर आरोप

सत्ता की आड़ में रंगदारी का आरोप, वार्ड सभासद पति ने काम रुकवाया, 24 घंटे में हत्या कराने की धमकी का दावा

मनरेगा पर सरकार का हमला, कांग्रेस गांव-गांव करेगी निर्णायक संघर्ष: कृष्ण कुमार यादव

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.