WhatsApp Icon

भारी पुलिस बल के साथ एडीएम व एडिशनल ने एआरटीओ कार्यालय पर किया छापेमारी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अपर जिलाधिकारी व एडिशनल एसपी पश्चिमी ने भारी पुलिस बल के साथ एआरटीओ पर अचानक छापेमारी किया जिससे हड़कम्प मच गया। कई संदिग्ध लोगों को अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने हिरासत में ले कर पूंछतांछ शुरू कर दिया है।


अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी विशल पांडेय सोमवार को लगभग 11:30 बजे अचानक उपसंभागीय कार्यालय (एआरटीओ) पर पहुंचे जिससे अफरातफरी मच गई। पुलिस टीम ने काफी तेजी दिखाते हुए कई लोगों को हिरासत में ले लिया।
प्रशासनिक अधिकारियों का दावा है कि आरटीओ कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीओ सिटी व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अकबरपुर मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने आरटीओ की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। इस दौरान कई संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले कर अकबरपुर कोतवाली में लाया गया है जहां उन लोगों से पूछताछ की जा रही है।
बताते चलेंकि सभी विभागों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से प्राइवेट कर्मियों को तत्काल सरकारी कार्यालयों से हटाने वाले मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद से जिला प्रशासन सक्रिय नज़र आ रहा है और इसी क्रम में एआरटीओ कार्यलय में लगातार मिलने वाली शिकायतों के मद्देनजर अचानक छापेमारी किया गया है।

अन्य खबर

ईरान के समर्थन में एक मंच पर दिखी एकता, तस्वीरों पर उतरा उबाल और सड़कों पर गूंजा गुस्सा

बम से उड़ाने की धमकी पर हड़कंप: डाकघर व पासपोर्ट ऑफिस की सघन तलाशी, खुफिया विभाग सतर्क

अम्बेडकरनगर में एंट्री के साथ ही एक्शन मोड में लेडी सिंघम, SP प्राची सिंह ने अपराधियों और भ्रष्ट सिस्टम को दी सीधी चेतावनी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.