WhatsApp Icon

एंटी रोमियो के माध्यम से मनचलों को किया जा सकता है सही, न्याय सभी के लिए है बराबर : भारतेंदु प्रकाश

Sharing Is Caring:

अम्बेडकर नगर जिले के कटहरी ब्लॉक में स्थित देव इंद्रावती महाविद्यालय कटहरी में राष्ट्रीय विधिक दिवस के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला प्रवेजन कार्यालय में जेंडर विशेषज्ञ गायत्री सिंह, ज्योति वर्मा, गायत्री सिंह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज भारतेंदु प्रकाश गुप्ता आदि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।जज भारतेंदु प्रकाश का स्वागत प्राचार्य डॉ ए बी सिंह ने बुके भेंट कर किया।

छात्रों ने सरस्वती वन्दना व स्वागत गीत के माध्यम से स्वागत किया। प्राचार्य डॉ ए बी सिंह ने उद्बोधन के माध्यम से सभी का स्वागत किया। न्याय चला आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से कहा जब तक आधी जनसंख्या को अधिकार नहीं देंगे महिलाओं को सुरक्षा नहीं देंगे तब तक हम विकासशील देश की श्रेणी में रहेंगे। जिस दिन नारी को उसका अधिकार मिल गया उस दिन हम विकसित देश हो जाएंगे। गायत्री सिंह ने कहा मिशन शक्ति 5 अभियान महिलाओं के लिए महिलाओं के विकास के लिए है। यह महिलाओं को आत्म विकास का मार्ग प्रशस्त करता है।

बेटी के जन्म के बाद सुकन्या सुमंगला योजना के माध्यम से 25000 रुपया उप्र सरकार द्वारा दिया जाएगा। इस योजना का लाभ दो बच्चों वालों को ही मिल सकता है। मुख्य मंत्री बाल सेवा योजना के माध्यम से स्पॉन्सरशिप योजना के माध्यम से गरीब परिवार के दो बच्चों को 4000 रुपया प्रति बच्चे के हिसाब से दिया जाएगा। महिला थाना शो ज्योति वर्मा ने कहा महिला सशक्तिकरण के माध्यम से महिलाओं को सशक्त करना है। यदि रात्रि में अकेले मार्ग में फंस गए हो तो 112 पर फोन करें पुलिस कॉल के बाद आएगी। 1090 महिला हेल्प लाइन में फोन करके त्वरित लाभ उप्र में कहीं भी प्राप्त किया जा सकता है। यदि को व्हाट्सएप पर परेशान करें तो इसके माध्यम से लाभ प्राप्त किया जा सकता है। 1930 पर फोन करके साइबर क्राइम होने पर लाभ प्राप्त किया जा सकता है। 102 पर फोन करके गर्भवती महिला को सहयोग के लिए एंबुलेंस को बुलाया जा सकता है। 108 पर फोन करके दुर्घटना ग्रस्त को लाभ दिलाने के लिए एंबुलेंस बुलाया जा सकता है। कोई भी महिला विपत्ति के समय 102 पर फोन कर सहायता प्राप्त कर सकता है।1098 पर फोन करके गायब बच्चों से संबंधित सूचना देकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पा पाल ने किया। पुष्पा पाल ने कहा कानूनी जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने व उसका उपयोग कैसे किया जाए के लिए विधिक दिवस मनाया जाता है। पूजा के नेतृत्व में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नाटक का मंचन किया गया। अपर जिला जज भारतेंदु प्रकाश गुप्ता ने कहा एंटी रोमियो के माध्यम से मनचलों को सही किया जा सकता है। न्याय सभी के लिए समान है सभी को प्राप्त हो सके इसके लिए न्याय चला घर की ओर अभियान चलाया जा रहा है। 15100 पर फोन करके निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त किया जा सकता है।

अन्य खबर

PNB मेटलाइफ इंश्योरेंस फर्जी बॉन्ड खेल में शामिल उपशाखा प्रबंधक भी गिरफ्तार

उपभोक्ताओं को ‘सिलेंडर खत्म’ का झांसा, आवास में छिपाकर मोटी रकम में बेचे जा रहे थे सिलेंडर

ईद की खरीदारी या हादसे की तैयारी? प्राइवेट बसों की रफ्तार से टाण्डा में दहशत!

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.