अम्बेडकरनगर: जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों ने अमृत स्नान कर कारागार प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।
बताते चलेंकि कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान द्वारा दिये गये निर्देशानुपालन में शुक्रवार को जिला कारागार में महाकुंभ के शुभ अवसर पर प्रयागराज संगम से लाए गए पावन जल से कलश स्थापना, पूजा अर्चना के पश्चात् कारागार में निरूद्ध समस्त बंदियों को पवित्र जल से अमृत स्नान कराया गया। बंदियों द्वारा स्नान कर सूर्य देव को अर्ग दिया गया। अमृत स्नान व्यवस्था से बंदियों व वृद्ध बंदियों में खुशी की लहर दौड़ गई तथा जयकारों से पूरा कारागार परिसर भक्तिमय हो गया। सभी बंदियों द्वारा जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्र को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उक्त अवसर पर कारापाल संतोष कुमार, उपकारापाल सूर्यभान सरोज, कनिष्ठ सहायक विपिन कुमार व अनूप कुमार गोंड के साथ-साथ समस्त जेल स्टाफ उपास्थित रहें।





