WhatsApp Icon

अलविदा नमाज़ में काली पट्टी बांधने के एलान से एलर्ट मूड में रहा प्रशासन, डीएम एसपी ने किया निरीक्षण, शांतिपूर्ण सम्पन्न

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान एडिटर-मान्यता प्राप्त पत्रकार) अलविदा की नमाज़ के दौरान काली पट्टी बांधने के एलान से जनपदीय पुलिस एलर्ट मूड में नज़र आई। डीएम एसपी ने क्षेत्र भ्रमण के साथ ईदगाहों का औचक निरीक्षण किया एवं सम्बन्धितों को दिशा निर्देश जारी किया।
पवित्र माह रमज़ान के अंतिम शुक्रवार को अलविदा की नमाज़ शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल सम्पन्न हुई। ऑल मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा वक्फ संसोधन विधेयक 2024 के खिलाफ बाहों पर काली पट्टी बांध कर अलविदा की नमाज़ अदा करने की अपील की गई थी हालांकि मुस्लिम समुदाय से गुस्सा पर काबू रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से बाहों पर काली पट्टी बांध कर विरोध करने का निर्देश दिया गया था लेकिन फिर भी प्रशासन पूरी तरह से एलर्ट मूड में नज़र आया।

अलविदा की नमाज़ के दौरान किसी अनहोनी की आशंका को लेकर मस्जिदों व मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इस दौरान जहां आला अधिकारियों सहित सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी सड़को पर नज़र आये वहीं खुफिया विभाग भी पूरी तरह सजग नज़र आया। अलविदा की नमाज़ के दौरान मस्जिदों से मस्जिद अक्सा सहित सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व देश में आपसी प्रेम भाई चारा व विश्व शान्ति की दुआएं मांगी गई। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अपील का जनपद में कोई खास असर नहीं नज़र आया हालांकि छुटपुट लोगों द्वारा काली पट्टी बांध कर वक्फ संसोधन बिल 2024 का विरोध दर्ज कराया गया। जिलाधिकारी अविनाश सिंह व पुलिस कप्तान केशव कुमार ने टांडा व मुबारकपुर ईदगाहों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए ईद पर्व की तैयारियों के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किया। अपर जिलाधिकारी डॉ सदानन्द गुप्ता, एडिशनल एसपी पश्चिमी विशाल पांडेय व पूर्वी श्याम देव सहित सभी एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, कोतवाली निरीक्षक, थानाध्यक्ष आदि फील्ड में नज़र आए और अलविदा के नमाज़ को शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने में सहयोग अदा किया।

अन्य खबर

पर्यटन नीति का असर: टांडा में बनेगा ‘अनुग्रह पैलेस’, डीएम ने किया भूमिपूजन

अकबरपुर-अयोध्या रेल मार्ग पर बड़ा हादसा, ट्रेन से कटकर 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

एलपीजी पर डीएम का सख्त एक्शन: होम डिलीवरी अनिवार्य, ओवररेटिंग-जमाखोरी पर होगी कड़ी कार्रवाई

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.