अम्बेडकरनगर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन टाण्डा क्षेत्र में पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। पुन्थर स्थित मौर्य मैरेज लॉन में आयोजित समारोह में केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं, वृक्षारोपण किया गया और वरिष्ठ समाजवादी नेताओं के सम्मान के साथ साइकिल वितरण कार्यक्रम ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टाण्डा विधायक राममूर्ति वर्मा द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में पूर्व चेयरमैन टाण्डा जमीरुल हसन अंसारी, राम मिलन यादव, नफीस अहमद, सीताराम राजभर, रविशंकर गौतम, संग्राम यादव, जगलाल गौड़, राजाराम मौर्या, सीताराम यादव, जयराम मौर्या और कन्हैयालाल गौड़ प्रमुख रहे।
इस अवसर पर पार्टी के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने वाले वलीउल्लाह, राजाराम तथा खुडबुड़ चाचा को प्रोत्साहन स्वरूप साइकिल भेंट की गई। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प भी दोहराया।

पूरे आयोजन के दौरान समाजवादी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। केक कटिंग, वृक्षारोपण, सम्मान समारोह और साइकिल वितरण के जरिए सपा ने अपने संगठनात्मक एकजुटता और कार्यकर्ताओं के सम्मान का संदेश देने का प्रयास किया।विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव के नेतृत्व में आयोजित भव्य जन्मदिन समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टाण्डा विधायक राममूर्ति वर्मा सहित
पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू, सै.कसीम अशरफ, मुसाब अजीम, हाजी इफतेखार अंसारी, महंत चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, रघुनाथ यादव, फैज़ान खान, जिया अंसारी, फैसल सिद्दीकी, हाफिज बदरूद्दुजा अंसारी, इसरार अहमद, सबीह अहमद सब्बू आदि मौजूद रहे।





