WhatsApp Icon

शराबी पति बना हैवान!गला दबाकर पत्नी की हत्या और थाना पहुंच कर कबूला अपराध

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा कोतवाली क्षेत्र में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ग्राम बड़का चिंतौरा निवासी एक युवक ने कथित रूप से शराब के नशे में अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद गुरुवार सुबह वह खुद टाण्डा कोतवाली पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, रूपचन्द पुत्र रोहित राम ने बुधवार देर रात कथित रूप से अपनी पत्नी पूजा की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में था। गुरुवार सुबह वह स्वयं कोतवाली पहुंचा और पत्नी की हत्या की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि पति-पत्नी की शादी करीब 10 वर्ष पहले हुई थी। उनके दो पुत्र आदर्श (8 वर्ष) और आदित्य (6 वर्ष) है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रूपचन्द अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। करीब एक सप्ताह पहले भी दोनों के बीच मारपीट हुई थी, जिसके बाद पूजा अपने मायके चली गई थी। परिजनों के अनुसार, आरोपी उसे मात्र चार दिन पहले ही मायके से वापस लेकर आया था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह वापसी उसकी जिंदगी की आखिरी वापसी साबित होगी।
मृतका पूजा, राम पराग की पुत्री थी और उसका मायका रामडीह सहाय मझौवा, थाना बसखारी क्षेत्र में है। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबर

बलिया में अम्बेडकरनगर की बेटियों का धमाका! शानदार खेल के दम पर क्वार्टर फाइनल में पहुंची KGBV टीम, बीएसए ने दी बधाई

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला नया हथियार—48 पंचायतों में शुरू हुई डिजिटल लाइब्रेरी, सपनों को मिलेगी उड़ान

एसपी प्राची सिंह का ‘एक्शन मोड’ जारी! त्वरित सुनवाई और न्याय से बढ़ा फरियादियों का भरोसा, प्रतिदिन सीओ और थानेदारों की ऑनलाइन समीक्षा

error: Content is protected !!