WhatsApp Icon

अकबरपुर जंक्शन की बदल जाएगी तश्वीर – प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअल शिलान्यास

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अकबरपुर रेलवे स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन योजन’ में चयनित करने के उपरांत पुरानी बिल्डिंग को ध्वस्तीकरण करने का कार्य पूर्ण होने के बाद नए भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अकबरपुर रेलवे स्टेशन का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के सहारे शिलान्यास किया।
अकबरपुर स्टेशन पर मदरसा फैजाने गरीब नवाज के बच्चों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का सांस्कृतिक कार्यक्रम कर के लोगों को जागरूक किया। बेटी पड़ेगी तभी आगे बढ़ेगी बेटी बचेगी तभी पड़ेगी बेटी बेटा में भेद नहीं करना चाहिए। स्कूल के बच्चों को सदस्य विधान परिषद पूर्व सांसद हरिओम पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधु वर्मा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अनिल कुमार वर्मा ने बच्चों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
बताते चलेंकि अकबरपुर रेलवे स्टेशन की पुरानी बिल्डिंग को ध्वस्त कर नई बिल्डिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है जिसका देश के प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के सहारे शिलान्यास किया। अकबरपुर जंक्शन बहुत जल्द नए रूप में नज़र आयेगा।

अन्य खबर

टांडा नगर पालिका में सियासी हलचल: नामित पांचों सभासद शुक्रवार को लेंगे शपथ

शॉर्ट सर्किट से खेत में तैयार खड़ी गेहूं की कई बीघा फसल जलकर राख

बिना इंतेज़ार गेंहू बिक्री के लिए “प्राथमिकता फॉर्मूला” लागू होने से किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.