अम्बेडकरनगर: ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लेमीन के पूर्वांचल प्रदेश सचिव मुराद अली के निर्देशन में जिला कार्यालय अकबरपुर पटेल नगर में ‘एआईएमआईएम कार्यकर्ता सम्मेलन’ का आयोजन रविवार को किया गया, जिसमें प्रभारी जिलाध्यक्ष गुलाम दस्तगीर अंसारी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां की गई।
एआईएमआईएम की जिला कमेटी में तीर्थराज उर्फ़ दंगली, सद्दाम हुसैन व नबी अहमद को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। तौसीफ अंसारी उर्फ़ बाबू भाई को जिला सचिव, अख्तर हुसैन उर्फ़ पप्पू को जिला का संगठन महामंत्री, मक़सूद अंसारी को संगठन मंत्री व नूर मोहम्मद को जिला मीडिया प्रभारी तथा मेराज अहमद को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
एआईएमआईएम ने नवनियुक्त प्रदेश सचिव मुराद अली के नेतृत्व में दो वर्षों बाद संगठन को मजबूत करने की पहल शुरू किया है जिसमें तनवीर महमूद उर्फ़ आतिफ को जिला उपाध्यक्ष, राशिद अंसारी को जलालपुर नगर अध्यक्ष बनाया गया है।
युवा जिला अध्यक्ष सालिम अंसारी ने भी अपने युवा मोर्चा को मज़बूत करते हुए तौसीफ इदरीसी को युवा जिला मीडिया प्रभारी, परवेज़ आलम खान को युवा जिला सचिव एवं शमशेर को युवा टांडा विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया है।
उक्त अवसर पर एआईएमआईएम के सभी कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष गुलाम दस्तगीर अंसारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया है।








