WhatsApp Icon

रक्तदान के ‘रियल हीरोज’ का हुआ महा सम्मान, 35 संस्थाएं और 15 श्रेष्ठ रक्तदाता बने जिले की शान

Sharing Is Caring:

राजकीय मेडिकल कॉलेज में भव्य समारोह, नव्या ग्रीन फाउंडेशन को सर्वाधिक रक्तदान के लिए मिला प्रथम सम्मान

अम्बेडकरनगर। जिले में रक्तदान को जन आंदोलन बनाने वाले ‘रियल हीरोज’ का शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भव्य सम्मान किया गया। चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के सेमिनार हॉल में आयोजित समारोह में 35 रक्तदानी संस्थाओं, 15 सर्वश्रेष्ठ रक्तदाताओं और रक्त की सुरक्षित उपलब्धता सुनिश्चित करने वाले ब्लड सेंटर के लैब टेक्नीशियनों को प्रशस्ति-पत्र, मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव, उपप्रधानाचार्य डॉ. उमेश कुमार वर्मा, डॉ. मुकुल सक्सेना, डॉ. मुकेश राना, डॉ. अमोद, डॉ. अनिल यादव एवं डॉ. श्वेता वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

अपने संबोधन में प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान करने और अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जोड़ने का आह्वान किया। वहीं ब्लड सेंटर प्रभारी डॉ. मनोज गुप्ता ने रक्त की बढ़ती आवश्यकता, सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने की व्यवस्था और रक्तदान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्ता ने किया।

समारोह का सबसे खास आकर्षण नव्या ग्रीन फाउंडेशन रहा, जिसे 28 अक्टूबर 2024 से अब तक सर्वाधिक रक्तदान करने वाली संस्था के रूप में प्रथम स्थान का सम्मान मिला। संस्था को पहली बार यह उपलब्धि हासिल हुई, जिसे उपस्थित लोगों ने जोरदार तालियों के साथ सराहा।समारोह में नव्या ग्रीन फाउंडेशन, पंख “उड़ान एक उम्मीद की”, बाल गोपाल निःशुल्क एकेडमी, बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय अकबरपुर, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन, युवान फाउंडेशन, आरोग्यम हॉस्पिटल (NTPC), रेडक्रॉस सोसायटी, केयर इंडिया फाउंडेशन, साहू चौपाल, गाजी फाउंडेशन, सक्षम संस्था, फलाहे मिल्लत कमेटी, हेल्प प्वाइंट एनजीओ, विश्व हिंदू परिषद/बजरंग दल, मीना आर्या धर्मार्थ न्यास, मेमारे मिल्लत इंतेजामिया कमेटी,

अम्बेडकरनगर ताइक्वांडो एसोसिएशन, सहयोग फाउंडेशन, डिप्लोमा इंजीनियर संघ (लोक निर्माण विभाग), एचडीएफसी बैंक टांडा, नरेंद्र देव स्पोर्ट्स क्लब फाउंडेशन, हेल्थ डायग्नो स्कैन एंड लैब्स, जीवन दायिनी संस्था, आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान, भारतीय जनता युवा मोर्चा, प्रेमा राधे मेमोरियल एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट, हमदर्द कबीला एसोसिएशन, भूमि एजुकेशनल एंड सोशल चैरिटेबल ट्रस्ट, श्रद्धेय रामसुधार “प्रकाश” फाउंडेशन, समाज सेवा फाउंडेशन, युवक मंगल दल ब्राहिमपुर कुसमा, समा फाउंडेशन, परम फाउंडेशन और जीवन आभा फाउंडेशन को सम्मानित किया गया।

समारोह में अंकित जायसवाल, तौफीक अनवर अंसारी, नीरज मौर्य, सौरभ सिंह पटेल, काशिफ अहमद अंसारी, अमन वर्मा, अनिल वर्मा, शंशाक शेखर सिंह, मनोज वर्मा, ओम प्रकाश गुप्ता, नीतीश श्रीवास्तव, विपिन कुमार तथा महिला रक्तदाताओं में विजय श्री, अम्बरी मंसूर और शिवानी शर्मा को उत्कृष्ट रक्तदान के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में डॉ. श्वेता वर्मा एवं ब्लड सेंटर की काउंसलर ने सभी अतिथियों, रक्तदानी संस्थाओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में जिले की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, रक्तदाता और गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह आयोजन समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को इस मानवीय अभियान से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

अन्य खबर

बलिया में अम्बेडकरनगर की बेटियों का धमाका! शानदार खेल के दम पर क्वार्टर फाइनल में पहुंची KGBV टीम, बीएसए ने दी बधाई

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला नया हथियार—48 पंचायतों में शुरू हुई डिजिटल लाइब्रेरी, सपनों को मिलेगी उड़ान

एसपी प्राची सिंह का ‘एक्शन मोड’ जारी! त्वरित सुनवाई और न्याय से बढ़ा फरियादियों का भरोसा, प्रतिदिन सीओ और थानेदारों की ऑनलाइन समीक्षा

error: Content is protected !!