WhatsApp Icon

मनबढ़ बदमाशों ने सुनसान सड़क पर किसान को बनाया बंधक – लूट कर ले गए ट्रैक्टर ट्राली

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: चीनी मिल में गन्ना देकर वापस लौट रहे किसान से मार पीट करते हुए अज्ञात बदमाशों ने बंधक बनाते हुए टैक्टर ट्राली लूट ले गए। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस की कई टीम घटना की बारीकी से जांच कर बदमाशों का सुराग लगाने में जुट गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार महरुआ थानाक्षेत्र के धानेतारा गाँव निवासी विजय वर्मा बुधवार की शाम में मिझौडा चीनी मिल में गन्ना देकर ट्रैक्टर ट्राली से वापस लौट रहे थे कि अहिरौली थाना क्षेत्र के तिवारीपुर मार्ग के मदनगढ़ के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा गन्ना किसान को रोक कर मारपीट किया और हाथ पैर बांध कर किनारे फेंक दिया तथा ट्रैक्टर ट्राली व जेब में मौजूद 350 रुपया लेकर भाग गए। सुबह होने पर स्थानीय लोगों द्वारा किसान को देख कर पुलिस को सूचना दिया गया। पीड़ित विजय द्वारा अहिरौली पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए। अज्ञात बदमाशों द्वारा बंधक बना कर ट्रैक्टर ट्राली लूट ले जाने की शिकायत करते हुए न्याय की गोहार लगाई है। उक्त घटना की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। अहिरौली पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस कप्तान ने अहिरौली पुलिस सहित एसओजी टीम को भी घटना का पर्दाफाश करने के लिए लगाया गया है।

अन्य खबर

टाण्डा में शेरो-शायरी का तूफ़ान कल, महफिल-ए-इश्क़ व इंकलाब में जुटेंगे देशभर के नामचीन शायर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.