WhatsApp Icon

संदिग्ध हालत में पेड़ से झूलता मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: शुक्रवार की तड़के बसखारी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से झूलता हुआ बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख़्त कराने में जुट गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बसखारी थाना क्षेत्र के मसड़ा मोहनपुर गाँव के बगल स्थित बरही गाँव में पेड़ से झूलता एक अज्ञात युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला है। शव मिलने वाले स्थान पर शराब की खाली सीसी, गिलास व एक मोबाइल बरामद हुआ था। पुलिस उक्त बरामद मोबाइल के सहारे अज्ञात मृतक की शिनाख्त कराने में जुट गई है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है तथा मृतक की पहचान होने एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

अन्य खबर

🔴 कोतवाली के पास दिनदहाड़े ‘लूट का खेल’—नकली असलहा लेकर पहुंचा बदमाश, जनता ने सिखाया सबक!

चारों नगर पंचायतों में भी सरकार की दस्तक: नामित सभासदों की सूची जारी, समर्थकों में खुशी की लहर

गड्ढों में फंसी जिंदगी—विभाग बोला पैसा नहीं, सड़क बनी खतरा!

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.