WhatsApp Icon

खबर का असर-टाण्डा नगर में आवारा कुत्तों से निज़ात दिलाने का प्रयास शुरू

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नगर पालिका परिषद टाण्डा में बंदरों व आवारा कुत्तों के आतंक से छुटकारा दिलाने का काम शुरू हो चुका है। अयोध्या नगर निगम की टीम ने टाण्डा नगर पालिका टीम के सहयोग से तीन दर्जन से अधिक आवारा कुत्तों को पकड़ कर ले गई तथा दो दिन बाद पुनः आने का आश्वासन दिया है।


टाण्डा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ व प्रभारी ईओ डॉ शशि शेखर के प्रयास पर अयोध्या नगर नगर से डाग रिस्पांस टीम शनिवार को टाण्डा नगर पालिका पहुंची। डाग रिस्पांस टीम के साथ सफाई नायक मो. अहमद व मो. हुसैन द्वारा विभिन्न मोहल्लों से तीन दर्जन से अधिक आवारा कुत्तों को पकड़ कर वैन में डाला गया। वैन भर जाने के कारण डाग रिस्पांस टीम अयोध्या वापस लौट गई और दो दिन बाद पुनः आने का आश्वासन दिया। फेसबुक पर वीडियो देखने के लिए@इसे टच करें।
बताते चलेंकि टाण्डा नगर क्षेत्र में बंदरों व आवारा कुत्तों ने काफी आतंक मचा रखा है। गत दिनों। आवारा कुत्तों ने कई मासूम बच्चों पर हमला कर घायल कर दिया था जिसकी खबर सूचना न्यूज़ टीम ने प्रमुखता से चला कर बंदरों व आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की मांग किया था। इंस्ट्राग्राम पर वीडियो देखने के लिए💐💐इसे टच करें।
शनिवार को अयोध्या नगर नगर की डाग रिस्पांस टीम जब टाण्डा पहुंच कर आवारा कुत्तों पर शिकंजा कसना शुरू किया तो स्थानीय लोगों ने राहत की सांस लिया। स्थानीय लोगों की मांग है कि आवारा कुत्तों की तरह बंदरों को भी पकड़ने वाली टीम बुलाई जाए जिससे आम जनता अपने आप को बंदरों से भी सुरक्षित महसूस कर सके।

अन्य खबर

PNB मेटलाइफ इंश्योरेंस फर्जी बॉन्ड खेल में शामिल उपशाखा प्रबंधक भी गिरफ्तार

उपभोक्ताओं को ‘सिलेंडर खत्म’ का झांसा, आवास में छिपाकर मोटी रकम में बेचे जा रहे थे सिलेंडर

ईद की खरीदारी या हादसे की तैयारी? प्राइवेट बसों की रफ्तार से टाण्डा में दहशत!

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.