WhatsApp Icon

04 दिवसीय आर्य समाज टाण्डा का 134वां वार्षिकोत्सव शुरू, ध्वजारोहण के उपरांत निकाली गई शोभायात्रा

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: औद्योगिक ऐतिहासिक नगरी टाण्डा में चार दिवसीय आर्य समाज टाण्डा का वार्षिकोत्सव की धूम शुरू हो गई है। 04 नवम्बर से शुरू होकर 07 नवम्बर तक चलने वाले भव्य वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के पहले दिन चतुर्वेद शतक यज्ञ, भजनोपदेश, आध्यात्मिक प्रवचन के साथ ध्वजारोहण कर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। रात्रि में चन्द्रेश आर्य द्वारा भजन व उपदेश कार्यक्रम अयोजित किया गया।
डीएवी एकेडमी प्रांगण में आयोजित 134वें वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन 05 नवम्बर को प्रातः 07:30 बजे यज्ञ से शुभारम्भ कर भजनोपदेश, आध्यात्मिक प्रवचन कार्यक्रम के साथ सांय काल में आर्य सिद्धान्त सम्मेलन डॉक्टर अरुण कुमार आर्य के संचालन में आयोजित होगा। तीसरे दिन 06 नवम्बर को विभिन्न कार्यक्रमों के अलावा समाज सुधार सम्मेलन वीरेन्द्र कुमार आर्य के संचालन में आयोजित किया जाएगा।


वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन 07 नवम्बर शुक्रवार को यज्ञ पूर्णाहुति के बाद 11 बजे से 01 बजे के मध्य शंका समाधान योगेश कुमार आर्य द्वारा वैदिक मान्यताओं पर किया जाएगा तथा 01 बजे से 03 बजे के मध्य महिला सम्मेलन का आयोजन श्रीमती मीना आर्या के नेतृत्व में होगा। वार्षिकोत्सव का समापन शांति पाठ के उपरांत किया जाएगा। आर्य समाज टाण्डा के प्रधान आन्नद कुमार आर्य के नेतृत्व में आयोजित 134वां वार्षिकोत्सव को व्यवस्थित करने में उप प्रधान वीरेन्द्र कुमार आर्य, मंत्री योगेश कुमार आर्य, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार आर्य, संयुक्त मंत्री शचीन्द्र कुमार आर्य, उप मंत्री सत्य प्रकाश आर्य, संयोजक डॉ अरुण कुमार आर्य सहित प्रधाना श्रीमती सुशीला देवी, उप प्रधाना श्रीमती सीमा देवी, मंत्राणी श्रीमती किरण बाला, कोषाध्यक्षा श्रीमती तरंगिनी देवी आदि अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

अन्य खबर

ट्यूबवेल पर सोने गए वृद्ध की निर्मम हत्या, खून से लथपथ मिला शव, इलाके में सनसनी

PNB मेटलाइफ इंश्योरेंस फर्जी बॉन्ड खेल में शामिल उपशाखा प्रबंधक भी गिरफ्तार

उपभोक्ताओं को ‘सिलेंडर खत्म’ का झांसा, आवास में छिपाकर मोटी रकम में बेचे जा रहे थे सिलेंडर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.