खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने पर मजबूर हुए पीड़ित
अम्बेडकरनगर: रविवार की सुबह अचानक लगी आग की चपेट में आने से एक दर्जन परिवारों की गृहस्थी जलकर राल्हा हो गई। सूचना के घंटों बाद फायर ब्रिगेड व पुलिस टीम पहुंची। आग पर काबू पाने तक बहुत कुछ जलकर राल्हा हो चुका था।
मामला अहिरौली थानाक्षेत्र के टीकमपारा गाँव के वनराजापुर का है जहां रविवार की सुबह कच्चे मकानों में आग लग गई और देखते ही देखते पक्के मकान भी आग की चपेट में आ गए।
स्थानीय ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। सूचना के घंटों बाद पहुंचा अग्निशमन विभाग धुंआ बुझाता नज़र आया तथा स्थानीय पुलिस भी काफी देरी से पहुंची जिसके कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश नज़र आया।




