चार दिन तलाशने के बाद बैरंग लौट गई थी एसडीआरएफ की टीम
अम्बेडकरनगर: घाघरा नदी में कूदने वाली छात्रा का शव सोमवार की सुबह घाघरा नदी से बरामद कर इब्राहिमपुर पुलिस ने पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताते चलेंकि इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र के शाहजौरा घाट के निकट स्थित बंजारा आबादी में गत 14 मई को पटाखा दागने को लेकर विवाद हुआ था जिसमें मो.अहमद उर्फ बग्गड़ का आरोप है कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री फात्मा को अफसर बंजारा का पुत्र मोइनुद्दीन ने दौड़ाया जिससे बचने के लिए फात्मा घाघरा नदी में कूद गई थी। स्थानीय गोताखारों की असफलता के बाद सीओ टांडा के निर्देश पर 15 मई को एसडीआरएफ टीम लगाई गई। चार दिनों की तलाश के बाद शव न मिलने के बाद एसडीआरएफ टीम बैरंग वापस लौट गई। 20 मई सोमवार की सुबह छात्रा फात्मा का शव घटना स्थल से मात्र थोड़ी दूर पर उतराया हुआ बरमाद हुआ। इब्राहिमपुर पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




