WhatsApp Icon

पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गंदी हरकत करने वाला गिरफ़्तार

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: पांच वर्षीय मासूस बच्ची को खेलने के बहाने गोद मे उठा कर गली में ले जाकर गंदी हरकत करने वाले ठरकी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


हंसवर पुलिस ने मासूम बच्ची के साथ गलत हरकत करने वाले 38 वर्षीय अवनीश दूबे पुत्र राधाकांत दूबे निवासी महमूदपुर मजरा मेढ़ी सलेमपुर थाना हंसवर को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के खिलाफ हंसवर पुलिस ने अवनीश दूबे के खिलाफ मुकदमा संख्या 117/25 पर बीएनएस की धारा 56के(2) व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
गिरफ्तार अवनीश दूबे पर आरोप है कि अपने मित्र के भाई की पांच वर्षीय बच्ची को बुधवार की रात्रि लगभग 09:30 बजे खेलने के बहाने गोद मे उठा कर एक गली में ले गया और उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया, जिसके बाद मासूम बच्ची ने घबराते व रोते हुए अपनी मम्मी को बताया कि अवनीश चाचू ने गलत काम किया है।

अन्य खबर

ट्यूबवेल पर सोने गए वृद्ध की निर्मम हत्या, खून से लथपथ मिला शव, इलाके में सनसनी

PNB मेटलाइफ इंश्योरेंस फर्जी बॉन्ड खेल में शामिल उपशाखा प्रबंधक भी गिरफ्तार

उपभोक्ताओं को ‘सिलेंडर खत्म’ का झांसा, आवास में छिपाकर मोटी रकम में बेचे जा रहे थे सिलेंडर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.