WhatsApp Icon

48 घंटा बाद भी नहीं लगा छात्रा का सुराग – घाघरा नदी में तलाश जारी – मुकदमा दर्ज

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: दो दिन पूर्व पड़ोसी की मार से बचने के उद्देश्य स्व घाघरा नदी में छलांग लगाने वाली छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल सका है हालांकि एसडीआरएफ की टीम भी गत 24 घंटों से लगातार तलाश कर रही है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बताते चलेंकि इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र के शाहजौरा घाट के निकट गत मंगलवार की दोपहर में पटाखा दागने से मना करने पर पड़ोसी अफसर बंजारा के लड़के मोइनुद्दीन बंजारा ने हाईस्कूल पास कर इण्टर में पहुंची छात्रा फात्मा पुत्र मो.अहमद उर्फ बग्गड़ को मारने के लिए दौड़ाया था।

परिजनों का आरोप है कि मोइनुद्दीन की मार से बचने के लिए फात्मा ने घाघरा नदी में छलांग लगा दिया था। स्थानीय गोताखोरों द्वारा 24 घंटा प्रयास करने के उपरांत सीओ टांडा शुभम कुमार सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए एसडीआरएफ की टीम को लगाया। बुधवार दोपहर में पहुंची उक्त टीम ने तत्काल छात्रा की तलाश शुरू कर दिया लेकिन देर रात्रि तक कोई सुराग नहीं लग सका। एसडीआरएफ की टीम ने गुरुवार प्रातः काल से पुनः घाघरा नदी में छात्रा की तलाश सम्हारिया पुल तक किया लेकिन शाम तक कोई सुराग नहीं लग सका। समाचार लिखे जाने तक एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी हुई है। इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष संदीप राय ने बताया कि छात्रा की तलाश की जा रही है एवं परिजन की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 124/24 पर धारा 323, 504 व 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है तथा घटना की जांच की जा रही है।

अन्य खबर

जमीयत का भव्य इस्लाहे मुआशरा सम्मेलन संपन्न, समाज सुधार और रमज़ान की तैयारियों का दिया पैग़ाम

टाण्डा में हज यात्रियों की ट्रेनिंग व टीकाकरण की तैयारी पूरी, 119 आजमीनों को मिलेगा प्रशिक्षण

पुलिस की निष्क्रियता से बढ़े चोरों के हौसले, जलालपुर में ताबड़तोड़ वारदातों से दहशत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.