WhatsApp Icon

तीन दिन बाद मृतिका प्रेमशीला का हुआ अंतिम संस्कार

Sharing Is Caring:

पट्टे की भूमि की पैमाईश व मेड़बन्दी होने के बाद मृतिका प्रेमशीला का किया गया अंतिम संस्कार

अम्बेडकरनगर: सड़क दुर्घटना के बाद इलाज़ के दौरान मृत्यु हुई प्रेमशीला पत्नी शिव चरन के शव का तीसरे दिन शनिवार देर शाम में अंतिम संस्कार किया गया।
जलालपुर थानाक्षेत्र के नसोपुर गाँव के बहुचर्चित शिवचरन की पट्टे की भूमि की जिलाधिकारी के आदेश पर शनिवार को राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने विधिवत पैमाइश कर मेड़बंदी कराई गई और गलत रिपोर्ट देने वाले तत्कालीन लेखपाल को निलंबित कर दिया जिसके बाद पट्टाधारक की मृतिका पत्नी के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
आपको बताते चलेंकि उक्त प्रकरण पर सूचना न्यूज़ टीम द्वारा विस्तृत खबर प्रकाशित की जा चुकी है।

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी के लिए इसे @ टच करें।

पुनःबताते चलेंकि पट्टे की भूमि को लेकर हुए विवाद के बाद सड़क दुर्घटना में घायल प्रेमशीला का लखनऊ में इलाज के दौरान बुधवार को मृत्यु हो गई थी। पोस्टमार्टम उपरांत गुरुवार को प्रेमशीला का शव जलालपुर पहुंचने के बाद भीम आर्मी ने जमकर प्रदर्शन किया था और स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी पीड़ित परिवार से भेंट कर स्थानीय प्रशासन से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के सम्बंध में वार्ता किया था। पीड़ित परिवार बिना पैमाइश व मेड़बंदी के मृतका प्रेमशिला का शव दफनाने से इनकार कर दिया था। शुक्रवार को बारिश के बीच जिलाधिकारी के आदेश पर जलालपुर एसडीएम पवन कुमार जायसवाल, भीटी एसडीएम सदानन्द सरोज, तहसीलदार टांडा संतोष, तहसीलदार जललौर शिव नरेश सिंह अन्य राजस्व व पुलिस टीम के साथ पहुंच कर विधिवत पैमाइश किया एवं पीड़ित शिव चरन की 3.5 बिस्वा पट्टे की भूमि पर कब्जा दिलाते हुए मेड़बंदी कराया। पिछले प्रपत्रों का बारीकी से निरीक्षण के दौरान तत्कालीन लेखपाल दुर्गा प्रसाद सिंह को अपने पद से अधिक की रिपोर्ट लगाने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। उक्त ठोस कार्यवाही के बाद परिजनों ने मृतका प्रेम शिला का शव देर शाम में दफनाया गया।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर को मिली दूसरी महिला कप्तान: 2017 बैच की आईपीएस प्राची सिंह बनीं एसपी

छठे साल भी सजने जा रहा ईमान का कारवां: टाण्डा में ‘जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी व जश्न-ए-ख्वाजा गरीब नवाज़’, उलमा-ए-कराम की होगी शिरकत, अंजुमनों को मिलेगा सम्मान

अंतरराज्यीय महिला हॉकी में नारी शक्ति का दम: तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों की झड़ी, खिलाड़ियों ने जीता दिल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.