WhatsApp Icon

पुलिस मुठभेड़ में दो सिपाही व तीन बदमाश घायल – गोवंश व अवैध तमंचा बरामद

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बसखारी पुलिस टीम द्वारा स्वाट टीम की मदद से तीन अन्तर्जनपदीय शातिर गोवध अपराधियों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 05 राशि जिन्दा गोवंश, एक अदद ट्रक, 02 अदद तमंचा व कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।


जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बसखारी पुलिस टीम क्षेत्र की देख भाल रोक थाम जुर्म जरायम व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहन में लगे हुए थे कि तभी टाण्डा की तरफ से एक ट्रक नम्बर UP 44 T 5551 तेज रफ्तार से आ रही थी जिसे टार्च की रोशनी देकर रोकने का प्रयास किया गया परन्तु ट्रक नहीं रुका। संदिग्ध अपराधी के शक के आधार पर ट्रक का पीछा करते हुए पूर्व से मामूर उप निरीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा आरटी सेट सामने घेरने हेतु बताया गया ट्रक को नई बाजार फ्लाई ओवर (हंसवर मोड) आजमगढ मार्ग पर घेरा गया तो ट्रक में बैठे व्यक्तियो द्वारा ट्रक से कूदकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगे जिसमें दो सिपाही घायल हो गये । पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ व गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जबाबी फायरिंग में दो बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा एक को दौरान काम्बिंग गिरफ्तार किया गया तथा मौके से एक ट्रक, 05 अदद गोवंश, 02 अदद तमंचा तथा 02 खोखा कारतूस .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया बरामद किया गया । घायल अपराधियों तथा घायल सिपाहियों को उपचार हेतु सीएचसी भेजा गया । अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 149/24 धारा 307 आईपीसी व 3/5क/8(1) गोवध निवारण अधिनियम व 3/25 आर्म्स एक्ट व 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम पंजीकृत करते हुए अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अन्य खबर

जमीयत का भव्य इस्लाहे मुआशरा सम्मेलन संपन्न, समाज सुधार और रमज़ान की तैयारियों का दिया पैग़ाम

टाण्डा में हज यात्रियों की ट्रेनिंग व टीकाकरण की तैयारी पूरी, 119 आजमीनों को मिलेगा प्रशिक्षण

पुलिस की निष्क्रियता से बढ़े चोरों के हौसले, जलालपुर में ताबड़तोड़ वारदातों से दहशत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.