WhatsApp Icon

दो दिवसीय एनुअल स्पोर्ट मेट 2024 में स्टूडेंट्स ने दिखाया दमखम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: आसोपुर टांडा में स्थित सीएचसी के निकट संचालित प्रसिद्ध कॉस्मोपोलिटन स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं ने जमकर अपना दमखम दिखा।


शुक्रवार को उक्त प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के अध्यक्ष अनूप विजय व प्रबंधक पोल जोसेफ तथा प्रधानाचार्य वैशाख पी ने संयुक्त रूप से किया जिसमें नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शुभारंभ अवसर पर विद्यालय के चारों हाउस रेड, एलो, ग्रीन व ब्लू द्वारा मशाल लेकर मार्चपास्ट किया गया। स्कूल के स्पोर्ट्स सेक्रेटरी अयाज अब्बास द्वारा मशाल से मार्च पास्ट की अगवानी की गई।इसके बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिता रेस, लॉन्गजंप हाईजंप, डिस्कस थ्रो ,बॉल थ्रो, शॉट पुट थ्रो, जैवलिन थ्रो आदि का विधिवत् शुभारंभ किया गया।

खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन पीटी अध्यापक अब्दुल बरकत लेनिन व आलीशान सर के देख रेख में सम्पन्न हुआ। इस दौरान सभी अध्यापक, अध्यापिकाओं व समस्त स्टाफ ने मौजूद रहकर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। प्राइमरी विंग के नन्हे बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया जिसमें रेस – मोहम्मद साजिद महरीन जैनब, बाल थ्रो मोहम्मद हिफ्ज़ान जमाल मोहम्मद साजिद, शटल रेस में अब्दुल्ला उमर हबीबा अंसारी, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप में मोहम्मद अयान शाहिद आदिना फातिमा व प्री जूनियर वर्ग के रेस में खुई अब्बास अलीजा, बल थ्रो में मोहम्मद हबीब शरियत फातिमा, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप में अलीजा साबीह, फ्रॉग जंप में सुहर्ष सोनी विजेयता रही।
सब जूनियर वर्ग के रेस में मोहम्मद फारिज, अंशिका चौधरी रिले के रेड हाउस प्रथम, डिस्कस थ्रो के आलिश्बा नूर, मोहम्मद रखशान, लॉन्ग जंप में आरुष यादव, अलीशा राव तथा जूनियर वर्ग के रेस में अमर सिंह, डिस्कस थ्रो में अलविया जैनब, जैसन, हाई जंप में नाविशता फातिमा, संदेश वर्मा शॉर्ट पुट थ्रू में नैंसी, जेसन, प्रज्वल सिंह, लॉन्ग जंप नाविशता फातिमा, अदिति कसौधन, अमर सिंह तथा सीनियर वर्ग के रेस में आनंद पटेल, सर्वजीत मौर्य, रिले में ग्रीन हाउस टीम प्रथम रही। डिस्कस थ्रो में मनीष यादव, अनुभव कसौधन, हाई जंप में मोहम्मद माज खान, इमरान, मोहम्मद जैद, शॉट पुट थ्रो में फजल अब्बास, मोहम्मद वैज खान, लॉन्ग जंप में सर्वजीत मौर्य, मोहम्मद यूसुफ सिद्दीकी, जैवलिन थ्रो में हुजैफा खान, फजल अब्बास प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। विद्यालय के अध्यक्ष अनूप विजय प्रबंधक व पॉल जोसेफ तथा प्रधानाचार्य वैशाख पी ने संयुक्त रूप से सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना किया। इस मौके पर सभी छात्र छात्राओं का हौसला देखने योग्य था।

अन्य खबर

ट्यूबवेल पर सोने गए वृद्ध की निर्मम हत्या, खून से लथपथ मिला शव, इलाके में सनसनी

PNB मेटलाइफ इंश्योरेंस फर्जी बॉन्ड खेल में शामिल उपशाखा प्रबंधक भी गिरफ्तार

उपभोक्ताओं को ‘सिलेंडर खत्म’ का झांसा, आवास में छिपाकर मोटी रकम में बेचे जा रहे थे सिलेंडर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.