WhatsApp Icon

विपरीत समुदाय की दो सगी नाबालिग बहनों को कुम्भ लेकर चले गए दोनों भाई, हत्या की आशंका

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: दो सगी नाबालिग बहनों को विपरीत समुदाय के दो भाइयों द्वारा बहला फुसला कुम्भ ले जाया गया है, परिजनों ने हत्या की आशंका प्रकट करते हुए पुलिस से मदद की गोहार लगाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

टांडा नगर क्षेत्र में संचालित एक महिला विद्यालय में अध्ययनरत दो सगी नाबालिग बहनों को विपरीत समुदाय के सत्यम सोनकर व शिवम सोनकर पुत्रगण राम बदल सोनकर निवासी ग्राम चक मखदूमपुर द्वारा गत 17 फरवरी को उस समय बहला फुसला कर भगा ले जाया गया जब दोनों छात्राएं स्कूल के लिए घर से गई हुई थी। छात्राओं की माता की तहरीर पर टांडा कोतवाली पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 48/25 पर बीएनएस की धारा 137(2) व 87 के तहत सत्यम सोनकर व शिवम सोनकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा वादी का दावा है कि सत्यम व शिवम के पिता राम बदल सोनकर ने बताया था कि लड़कियों के लिए परेशान ना हों, दोनों लड़कियों को सत्यम व शिवम कुम्भ ले जाया गया है। नाबालिग छात्राओं को बहला फुसला कर भगा ले जाने पर छात्राओं की माता ने उत्पीड़न व हत्या किये जाने की आशंका प्रकट किया है।
बहरहाल दो नाबालिग बहनों को विपरीत समुदाय के दो सगे भाइयों द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अन्य खबर

टाण्डा में शेरो-शायरी का तूफ़ान कल, महफिल-ए-इश्क़ व इंकलाब में जुटेंगे देशभर के नामचीन शायर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.