WhatsApp Icon

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर डीएम ने बैठक कर जारी किया दिशा निर्देश

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में व मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की उपस्थिति में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह कार्यक्रम के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि 25 जनवरी तक समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत अपने-अपने क्षेत्र में एक एक मलिन बस्ती की सफाई तथा जिला पंचायत राज अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक गांव में सफाई सुनिश्चित कराएंगे। तथा सभी विभाग अपने कार्यालय में भी सफाई व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान प्रभात फेरी के आयोजन के लिएजिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया। मरीजों को फल वितरण के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी/मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया। पी शिक्षण संस्थानों में खेलकूद एवं साइकिल रेस सहित अन्य आयोजन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक/ जिला कीड़ा अधिकारी को निर्देशित किया गया। स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने के लिए समस्त उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहें।

अन्य खबर

किछौछा दरगाह में ग़ुस्ल मुबारक की रस्म आज: भारी भीड़ के मद्देनज़र 24 घंटे का ट्रैफिक डायवर्जन लागू

टाण्डा: तीन बोलीदाता, दो लाख बढ़ोतरी, सिंडिकेट की चर्चा तेज — टैक्सी स्टैंड नीलामी पर खड़े हुए सवाल

सपा में ‘मुस्लिम चेहरों’ की मजबूती: कमर हयात अंसारी का ताबड़तोड़ स्वागत, प्रकट किया धन्यवाद

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.